अब नहीं होंगे वीआईपी दर्शन श्री बांके बिहारी मंदिर में, दर्शन के लिए भी तीन घंटे का अतिरिक्त समय बढ़ाया जाएगा

Banke Bihari Tample

मथुरा : बांके बिहारी मंदिर हाई पावर कमेटी की गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अब पर्ची लेकर बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन नहीं किए जा सकेंगे और दर्शन के लिए तीन घंटे का अतिरिक्त समय बढ़ाया जाएगा ताकि श्रद्धालु आराम से मंदिर परिसर में दर्शन कर सकें।

वृंदावन के श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की और 9 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें मंदिर परिसर में वीवीआईपी लोगों के दर्शन पर रोक लगा दी गई है। उन्हें लाइन में लगकर दर्शन करने होंगे क्योंकि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या हर दिन बढ़ रही है और हाई पावर कमेटी ने व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है।

श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं। तीज-त्योहार पर श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। हाई पावर कमेटी ने निर्णय लेते हुए कहा कि बांके बिहारी मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की जाएगी ताकि श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर सकें और भीड़ व भगदड़ की किसी भी घटना पर अंकुश लगाया जा सके।

श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाई पावर कमेटी ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा की कमान पूर्व सैनिकों और प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसियों को सौंपी जाएगी ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या मारपीट की घटना न हो।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने बांके बिहारी मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में 3 घंटे अतिरिक्त दर्शन कर सकेंगे। ग्रीष्म ऋतु में, श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में तीन घंटे अतिरिक्त दर्शन कर सकेंगे। शीत ऋतु में, समय को सवा तीन घंटे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

ग्रीष्म ऋतु में दर्शन का समय

आरती सुबह 7 बजे से 7:15 बजे तक

दर्शन सुबह 7:15 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे तक चलेगा

आरती दोपहर 12:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी

मंदिर में दर्शन शाम 4:15 बजे से 9:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे

आरती सुबह 9:30 बजे से 9:45 बजे तक होगी।

शीतकाल में दर्शन का समय

आरती सुबह 8:00 बजे से 8:15 बजे तक

दर्शन सुबह 8:15 बजे से 1:30 बजे तक

आरती दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक

दर्शन शाम 4 बजे से 9 बजे तक

आरती रात 9 बजे से 9:15 बजे तक

प्रवेश द्वार से केवल प्रवेश और निकास द्वार से केवल निकास हो। उपरोक्त व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 3 दिन के भीतर समुचित कार्य सुनिश्चित करेंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts