पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन चोटियों पर फहराया सफलता का परचम

High-altitude mountaineering

पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की दुर्गम पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण कर जिले का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) संस्था के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने हाई एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के दौरान लद्दाख की तीन ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। उन्होंने 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से-1, 6,300 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो वेस्ट और 6,250 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो ईस्ट को फतह किया। आईस संस्था के अध्यक्ष विश्वदेव पांडेय वासू और सचिव जगदीश कलौनी ने बताया कि अभियान के…

Read More

मायके में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, चाचा से निकाह कराने का भी आरोप; दो के खिलाफ केस

हरिद्वार : हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में तीन तलाक और निकाह हलाला के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और पति के चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति महिला को परेशान करता था और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में…

Read More

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

CM Pushkar Singh Dhami

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार, 11 सितंबर को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और कई फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य, खेल, जमीन आवंटन और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रहे। इनमें एमबीबीएस और पीजी के इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का फैसला भी शामिल है। बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे इंटर्न डॉक्टरों की मांग पर चर्चा हुई। एमबीबीएस और पीजी के इंटर्न डॉक्टर पिछले कई दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने…

Read More

आम Vs खास! मंत्री की दीवार टूटी तो दौड़ा पूरा सिस्टम, घंटों में पहुंचे अफसर; आम आदमी की फरियाद पर कब जागेगा प्रशासन?

Cabinet Minister Ganesh Joshi

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने ‘आम और खास’ के बीच सरकारी सिस्टम की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए। शहर में जलभराव, ड्रेनेज जाम और अतिक्रमण की समस्याओं से आम लोग लंबे समय से जूझते नजर आते हैं, लेकिन जब मामला कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सरकारी आवास तक पहुंचा तो प्रशासनिक अमला अचानक सक्रिय हो गया। एडीएम से लेकर एसडीएम, तहसीलदार और अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ड्रेनेज की समस्या का कारण…

Read More

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर बोले सीएम धामी- ‘शुद्धिकरण हुआ, लेकिन जाति का नहीं’, कांग्रेस पर साधा निशाना

Haldwani purification case,

हल्द्वानी : शुद्धिकरण मामले को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाई हुई है। विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि हल्द्वानी में किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मामले…

Read More

हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

BJP National President Nitin Naveen

हल्द्वानी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। नितिन नवीन उत्तराखंड भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव, विकसित उत्तराखंड संकल्प…

Read More

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में पहली FIR, SP क्राइम को सौंपी जांच

Haldwani Purification Case Training

हल्द्वानी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद शुद्धिकरण किए जाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। जांच की जिम्मेदारी एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को सौंपी गई है। मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार मुकदमा दर्ज…

Read More

बीजेपी कार्यसमिति बैठक में 597 पदाधिकारी होंगे शामिल, प्रदेश प्रभारी को लेकर असमंजस

Uttarakhand BJP Working Committee Meeting

हल्द्वानी : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर से 597 पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के तौर पर बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात, विकसित उत्तराखंड के रोडमैप और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें उत्तराखंड के…

Read More

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, 12 दिन तक व्हाट्सऐप कॉल पर रखा बंधक

Uttarakhand Special Task Force (STF)

देहरादून : उत्तराखंड एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी विभाग का अधिकारी बताकर अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला को करीब 12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान आरोपियों ने गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। एसटीएफ के मुताबिक, पीड़िता ने जनवरी 2026 में…

Read More

उत्तराखंड वन विभाग में तबादलों का खेल! आदेश जारी, लेकिन नई तैनाती पर नहीं पहुंचे कर्मचारी; मुख्यालय की चिट्ठी भी बेअसर

Forest Department, Uttarakhand News, Employee Transfer, Forest Department, Employee Transfer

देहरादून : उत्तराखंड वन विभाग में इस बार हुए बंपर तबादलों को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। विभाग ने लंबे होमवर्क के बाद कर्मचारियों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की, लेकिन आदेश जारी होने के करीब एक महीने बाद भी कई कर्मचारियों ने अपनी नई तैनाती पर ज्वाइन नहीं किया। यानी कागजों पर तबादले हो गए, लेकिन जमीन पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। मामला केवल एक-दो कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। विभाग में ऐसे दर्जनों मामले सामने आए हैं, जहां स्थानांतरण आदेश जारी होने के…

Read More