बागपत : बागपत जिले के सुल्तानपुर हटाना गाँव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां पैकेट वाला दूध पीने से चार भाई-बहनों की हालत अचानक बिगड़ गई। जिनमे से दो साल की दीपांशी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डॉक्टरों ने दो बच्चो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि…
Read MoreCategory: बिजनेस
जीएसटी परिषद ने डेयरी उत्पादों, कृषि उपकरणों, उर्वरकों और जैव कीटनाशकों पर कर में की गई कटौती –
नई दिल्ली : त्योहारी सीज़न से पहले किसानों और उपभोक्ताओं को राहत देते हुए, वस्तु एवं सेवा कर परिषद ने कई डेयरी उत्पादों, उर्वरकों, जैव कीटनाशकों और कृषि उपकरणों पर कर की दरें कम कर दी हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में कृषि और डेयरी क्षेत्रों के लिए कर दरों में उल्लेखनीय कटौती को मंजूरी दी गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, परिषद ने अति-उच्च तापमान (यूएचटी) दूध और पनीर पर जीएसटी 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर…
Read Moreआज से बदल गए बैंक और LPG समेत कई नियम, LPG, ATM शुल्क और FD ब्याज दरों में बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पडेगा खासा असर
नई दिल्ली : 1 सितंबर सोमवार से कई निमयों में बदलाव कर इनकी जगह नए नियम लागू हो गए हैं। इन नियमों का आपके घरेलू बजट और रोज़मर्रा के खर्चों पर खासा असर पड़ने वाला है। चांदी की हॉलमार्किंग, LPG की कीमतों में संशोधन, ATM से पैसे निकालने के शुल्क और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में संभावित कमी जैसे बदलावों का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू LPG सिलेंडर की नई दरों की घोषणा करती…
Read Moreमहीने में 6 हज़ार कमाने वाले किराना दुकानदार को मिला डेढ़ अरब का आयकर नोटिस, पुलिस से लेकर सभी अधिकारी हैरान
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयकर विभाग का चौकाने वाला कारनामा सामने आया है। जिसके बारे में जानकर पुलिस ही नहीं उच्च अधिकारी भी हैरत में पद गए हैं। कोतवाली खुर्जा नगर इलाके के नयागंज में रहने वाले एक किराना दुकानदार को लगभग डेढ़ अरब का आयकर नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद जहां परिवार सदमे में है वहीं आयकर विभाग का यह भारी भरकम नोटिस जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।…
Read Moreबांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देने वाले प्रखर गर्ग अपनी पत्नी समेत गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?
आगरा : बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देकर चर्चा में आए बिल्डर प्रखर गर्ग को उनकी पत्नी राखी गर्ग समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। 1.54 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपत्ति के खिलाफ हरीपर्वत और कमला नगर थानों में धोखाधड़ी के…
Read Moreचीन के ड्रीम प्रोजेक्ट सीपीईसी का बढ़ता रणनीतिक दायरा, एशिया के शक्ति समीकरण को बदलने का एक सुनियोजित खेल
विशेष : हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्ताकी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी, पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की मेज़बानी की। चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच यहाँ छठा त्रिपक्षीय सम्मेलन हुआ जिसमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) और आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस त्रिपक्षीय बैठक के बाद सीपीईसी को अफ़ग़ानिस्तान तक विस्तारित करने का जो खाका सामने आया है, वह सिर्फ़ एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि एशिया के शक्ति समीकरण को बदलने का…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया बड़ा कदम, नहीं चलेगा डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भारत पर 25% टैरिफ पहले ही लगाया जा चुका है और यह अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। इस तरह भारत से आने वाले सामानों पर कुल 50% टैरिफ लग जाएगा। इससे भारतीय निर्यातकों के लिए दूसरे देशों से प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के टैरिफ के असर को कम करने के लिए कमर कस ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
Read Moreभारतीय कंपनियाँ जहाँ से भी उन्हें “सबसे अच्छा सौदा” मिलेगा, वहाँ से तेल खरीदना जारी रखेंगी
मॉस्को : रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि भारतीय कंपनियाँ जहाँ से भी उन्हें “सबसे अच्छा सौदा” मिलेगा, वहाँ से तेल खरीदना जारी रखेंगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नई दिल्ली अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कदम उठाती रहेगी। रविवार को रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS को दिए एक साक्षात्कार में, कुमार ने कहा कि नई दिल्ली की प्राथमिकता देश के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उनकी यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा भारत द्वारा रियायती दरों पर रूसी…
Read MoreEPFO का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगी 15 लाख की मदद
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने केंद्रीय बोर्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। संगठन ने मृत्यु राहत कोष (एक्स-ग्रेटिया) की राशि 8.8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी है। यह नया नियम 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद केंद्रीय बोर्ड के किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार या कानूनी उत्तराधिकारी को 15 लाख रुपये मिलेंगे। EPFO के अनुसार यह राशि कर्मचारी कल्याण कोष से दी जाएगी। साथ ही,…
Read Moreपूर्व सांसद बृजशरण शरण सिंह ने बाबा रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मांगी माफ़ी
गोंडा : कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजशरण शरण सिंह ने बाबा रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर काफी हंगामा हुआ था। अब बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि दिया गया बयान गलत था। मेरे मुंह से कुछ शब्द निकल गए थे। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। पूर्व सांसद ने कहा कि मैंने बचपन से ही यह नियम बना लिया है कि किसी भी शरीफ या गरीब व्यक्ति का अपमान नहीं…
Read More