मेरठ: सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने 25 वर्षीय युवक की जान बचा ली। मेरठ में ब्रेकअप के बाद मानसिक तनाव से गुजर रहे एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मेटा (Meta) के अलर्ट सिस्टम और उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते उसकी जान बचा ली गई। पुलिस महज 8 मिनट के भीतर युवक तक पहुंच गई और समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। जानकारी के अनुसार, मेरठ जिले के सरधना कस्बे का रहने वाला एक युवक अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद…
Read MoreCategory: Featured
यमुना को साफ करने के लिए मेगा कैंपेन, दिल्ली को 2027 तक 59 नए STP मिलेंगे, गृह मंत्री ने तय की जवाबदेही
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन यमुना नदी को प्रदूषण की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र सरकार तेज़ी से कदम उठा रही है। अब हर 20 दिन में यमुना का रिव्यू किया जाएगा। यमुना की बिगड़ती हालत को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने यमुना सफाई अभियान के लिए एक टाइम-बाउंड प्लान बताया है, जिसमें 2027 तक 59 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाने का टारगेट रखा गया है। इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस का अब…
Read Moreउज्ज्वला स्कीम पर भी पड़ा महंगाई का असर, सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या की कम
नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं। हर महीने की पहली तारीख को 19 kg वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी लगभग ₹29 की बढ़ोतरी की गई। इससे आम जनता को झटका लगा है। इसी सिलसिले में सरकार ने उज्ज्वला स्कीम के लाभार्थियों पर भी महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक इस सरकारी स्कीम के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर…
Read Moreनौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा कदम, बालवाटिका के बच्चों को मिल रही विशेष सहायता
हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में बालवाटिका में अध्ययनरत नौनिहालों को विशेष शैक्षणिक सहायता, आधुनिक शिक्षण सामग्री और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उनकी शिक्षा की मजबूत नींव रखी जा सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि किसी भी राज्य का भविष्य उसके बच्चों पर निर्भर करता है। इसलिए सरकार बच्चों के शुरुआती शिक्षा स्तर को सुदृढ़…
Read Moreमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
हरियाणा : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कुरुक्षेत्र से श्रद्धालुओं के लिए भगवान सोमनाथ के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ यात्रा की शुरुआत की और सरकार की इस पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण अपने आराध्य के दर्शन और तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे। इसी सोच…
Read Moreपंचायती भूमि पर प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा
हरियाणा : हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के स्वामित्व वाली भूमि पर प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए अगले वर्ष एक विशेष नीति तैयार की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य किसानों को रसायन मुक्त खेती की ओर प्रेरित करना, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि विभाग के स्वामित्व वाली लगभग 800 एकड़ भूमि केवल उन किसानों को पट्टे…
Read Moreमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया चंडीगढ़ प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी का अनावरण, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच
हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने चौथे टी-20 चंडीगढ़ प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी का अनावरण कर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाने का भी प्रभावी मंच हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ प्रीमियर लीग जैसे आयोजन प्रदेश और क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। इस लीग की विशेषता यह है कि…
Read Moreशादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
जौनपुर: जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान अमन निषाद के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। जानकारी…
Read More2 लाख का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह STF मुठभेड़ में ढेर, अपराध की दुनिया का हुआ अंत
अयोध्या/गोरखपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपये के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में मार गिराया। लंबे समय से फरार चल रहा भानु प्रदेश के कई जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 40 मुकदमे दर्ज थे। उसकी मौत के साथ ही पूर्वांचल के एक कुख्यात अपराधी का अध्याय समाप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात एसटीएफ…
Read Moreकुरुक्षेत्र में गुरनाम सिंह सैनी और सुभाष सैनी का भव्य स्वागत, समाज ने दी नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं
कुरुक्षेत्र सुभाष सैनी का समाज के गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लेकर दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र सैनी, डॉ . अनिल सैनी तथा डॉ. राजीव सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गुरनाम सिंह…
Read More