लखनऊ : विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन ‘विज़न 2047’ पर 24 घंटे से ज़्यादा चली ऐतिहासिक चर्चा का समापन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 70 साल के विकास की चर्चा 8 साल में की। कहा उत्तर प्रदेश विकसित भारत का इंजन बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ़ देश का सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य है, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र भी है। मुख्यमंत्री ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के 187 विधायकों की गंभीर भागीदारी की सराहना की…
Read MoreCategory: राजनीति
पक्का मकान के साथ चार पहिया वाहन फिर भी मुफ्त राशन ले रहे थे, 600 लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए गए
फर्रुखाबाद : जिले में चलाए गए राशन कार्ड सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में अपात्र कार्डधारक चिन्हित किए गए हैं। ये ऐसे कार्डधारक हैं जो संपन्न हैं और उनके पास पक्का मकान के साथ चार पहिया वाहन भी है। इसके बावजूद वे मुफ्त राशन ले रहे थे। ऐसे 600 लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में करीब 3 लाख 59 हजार राशन कार्डधारक हैं। जिनमें से 38 हजार अंत्योदय कार्डधारक हैं। वहीं, अंत्योदय श्रेणी के 38…
Read Moreफतेहपुर में मजार को लेकर विवाद जारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद, कई अन्य नेता भी पुलिस हिरासत में
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के समर्थक विवादित मजार पर पहुँच गए। इन लोगों ने इसे मंदिर बताकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बुधवार सुबह पुलिस ने मजार जाने की तैयारी कर रहे 16 कांग्रेस नेताओं को रोक लिया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और पार्टी के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया…
Read Moreसहारनपुर में बोलीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोबाइल और सोशल मीडिया बन रहे पारिवारिक विवादों का कारण
सहारनपुर : सहारनपुर पहुँची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने डीएम-एसएसपी और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज उन्हें 30 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज़्यादातर पारिवारिक विवाद की हैं। उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं की बात सुनी और एसएसपी व ज़िलाधिकारी से बात करके उनकी शिकायतों का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सुलझाने में…
Read Moreविधानसभा मेंसपा की नारेबाजी और हंगामे के बीच सदन में चर्चा हुई शुरू।
लखनऊ : सपा की नारेबाजी और हंगामे के बीच सदन में चर्चा शुरू हो गई है। विधायक एक-एक कर सदन में चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष के सवालों का जवाब देने पहुंचे थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। इस सदन में छह अध्यादेश पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार 24 घंटे सदन चलाकर प्रदेश के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध…
Read Moreअमित शाह ने सीता मंदिर का शिलान्यास किया, SIR को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा, राहुल गांधी पर ली चुटकी
सीतामढ़ी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देवी सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में एक नए मंदिर का शिलान्यास किया। उन्होंने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। शाह ने यह भी कहा कि नवंबर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगा। शिलान्यास समारोह के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “बिहार में चुनाव होने वाले हैं।…
Read Moreपूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद का आरोप, भाजपा नेताओं किया ने मुझ पर हमला, यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में रायबरेली में अपने ऊपर हुए हमले के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने मुझ पर हमला किया। अच्छा हुआ कि मैंने अपने दौरे की सूचना पहले ही दे दी थी, वरना स्थिति गंभीर हो जाती। मेरे समर्थक और पुलिसकर्मी वहाँ मौजूद थे। लखनऊ स्थित अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा संरक्षित गुंडे, माफिया और बदमाश अब प्रदेश के…
Read Moreमोना गाँव में एक युवक की खाई में गिरने से हो गई थी मौत, स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को ज़िम्मेदार ठहराया
पिथौरागढ़ : राज्य के कई गाँव संपर्क मार्गों से नहीं जुड़े हैं। जिससे लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 1 जुलाई को मोना गाँव में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। जिसके लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को ज़िम्मेदार ठहराया। युवक के परिजनों को सांत्वना देने जा रही महिलाओं ने वीडियो बनाकर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। वे जनप्रतिनिधियों को कोसती भी नज़र आईं। पाताल भुवनेश्वर से मोना गाँव की दूरी दो किलोमीटर है, लेकिन ग्रामीण लंबे समय से इसे सड़क…
Read Moreधर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है हरियाणा की सैनी सरकार
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को राज्य के धर्मांतरण कानून का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने अधिकारियों से हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। इसमें सरकार खासकर धर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। यानी अगर कोई अपना धर्म छिपाकर शादी करता है तो वह शादी अमान्य हो जाएगी। साथ ही, कानून में शादी के लिए या शादी के लिए…
Read Moreसत्यपाल मलिक का आखिरी पत्र जिसने लोकतंत्र को झकझोर दिया, जानिए पत्र में कब लिखा?
दिल्ली : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन ऐसे समय में हुआ है जब ईमानदारी और राजनीतिक साहस के उदाहरण कम ही सुनने को मिलते हैं। लेकिन उनका आखिरी सार्वजनिक संदेश, जो अब वायरल हो गया है, किसी व्यक्ति की बीमारी या मृत्यु की सूचना मात्र नहीं था, बल्कि वह पत्र एक सच्चे जनप्रतिनिधि का आखिरी घोषणापत्र था। अपने अंतिम दिनों में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू से सत्यपाल मलिक द्वारा लिखे गए इस संदेश में, मलिक ने न केवल अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी साझा की, बल्कि सत्ता…
Read More