देहरादून : महेंद्र भट्ट फिर उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। दरअसल उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में महेंद्र भट्ट फिर निर्विरोध उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बन जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय महेंद्र भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उम्मीद है कि कल यानी मंगलवार 1 जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली सांगठनिक…
Read MoreCategory: राजनीति
प्रयागराज न्यूज़ : प्रयागराज में बवाल के बाद 700 से अधिक अज्ञात लोगो पर मुकदमा 50 से अधिक हिरासत में
प्रयागराज न्यूज़ : प्रयागराज के करछना के भड़ेवरा में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने 60 को नामदज और 700 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. चौकी प्रभारी मुंडा कैलाश और इंस्पेक्टर करछना अनूप सरोज की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है. देर रात तक पुलिस की अपराधियों की तलाश में दबिश चलती रही, घटना के बाद…
Read Moreमहिला ने बीजेपी विधायक के समलैंगिक सबंधों का किया दावा, 13 साल की बालिका के शोषण के भी आरोप, गंगोह की राजनीती में आया भूचाल
सहारनपुर : गंगोह से भाजपा विधायक कीरत चौधरी पर न सिर्फ नाबालिग के शोषण का सनसनीखेज आरोप लगा है बल्कि विधायक जी के समलैंगिक संबंध होने का भी दावा किया गया है। ये आरोप कोई विपक्षी दल नहीं बल्कि भाजपा की महिला नेता कोमल गुर्जर ने लगाए हैं। कोमल गुर्जर ने कहा कि जल्द ही समलैंगिक सबंधों के सबूत भी सबके सामने पेश करूंगी। कोमल गुर्जर ने बीजेपी विधायक पर परिवार और बहनों के खिलाफ झूठे मुकदमे और पुलिस से टॉर्चर करने के भी आरोप लगाए हैं। कोमल ने शुक्रवार को कस्बा गंगोह…
Read Moreभाजपा विधायक कीरत सिंह के खिलाफ उतरा गुर्जर समाज, कोमल चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने पंचायत में आये लोगों को खदेड़ा
सहारनपुर : सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह और महिला कार्यकर्ता कोमल गुर्जर के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कोमल गुर्जर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने उन पर जनप्रतिनिधि की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह के खिलाफ गुर्जर समाज के लोगों ने महापंचायत बुलाई थी। महिला का आरोप है कि गंगोह विधायक कीरत सिंह के इशारे पर उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण पर याचिका की जुलाई में जांच करने पर सहमति जताई
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर एक याचिका की जुलाई में जांच करने पर सहमति जताई। यह मामला जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए आया। एक वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा 11 जून को पारित आदेश का हवाला दिया, जिसमें मराठा आरक्षण के लिए कानून की संवैधानिक वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर 18 जुलाई के बाद नए सिरे से सुनवाई करने का आदेश दिया गया था। वकील ने पीठ के…
Read Moreबनारस में 4 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे गृह मंत्री अमित शाह; सीमा सुरक्षा-घुसपैठ समेत कई मुद्दों पर हो रही चर्चा
वाराणसी : मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आज होटल ताज में हो रही है। इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी मौजूद हैं। बैठक में सीमा सुरक्षा और घुसपैठ के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में यूपी कैबिनेट के कई मंत्रियों के अलावा अन्य राज्यों के कैबिनेट मंत्री और 100 से अधिक…
Read More2027 विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने बदली रणनीति, 1600 टीमें यूपी में की गई सक्रिय, आकाश के लिए बनाया ये प्लान
लखनऊ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने नई रणनीति तैयार कर ली है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारी बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर गांव-गांव जाकर अपना जनाधार बढ़ाने में लगे हैं। पार्टी की करीब 1600 टीमों ने गांवों में पोलिंग बूथ और सेक्टर कमेटियां बनाकर लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया है। पार्टी का कहना है कि पदाधिकारी भी नामित किए जा रहे हैं, जो लोगों को BSP की नीतियों और विपक्ष की साजिशों से अवगत करा रहे हैं। आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष…
Read Moreउत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा, दो चरणों में होंगे मतदान, 19 जुलाई को होगी मतगणना
देहरादून : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के 12 अन्य जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखंड सरकार की ओर से चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसे राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया गया था। ऐसे में 21 जून को पंचायती राज सचिव की ओर से चुनाव…
Read Moreकरणी सेना ने नगीना सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ी जाएगी लड़ाई
सहारनपुर : इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी द्वारा नगीना सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद करणी सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। करणी सेना ने कड़ा रुख अपनाते हुए चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और रोहिणी को न्याय दिलाने की मांग की है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौहान ने कहा कि उनका संगठन रोहिणी और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और सांसद के खिलाफ कार्रवाई होने तक चुप नहीं बैठेगा। न्याय की लड़ाई आखिरी सांस…
Read Moreतबादलों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर मायावती की मांग, तबादलों में भ्रष्टाचार की विजिलेंस व एसआईटी से जांच कराएं
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने मांग की है कि तबादलों में भ्रष्टाचार के मामलों की विजिलेंस व एसआईटी बनाकर जांच कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मांग की है कि विभिन्न विभागों में तबादलों में भ्रष्टाचार की विजिलेंस व एसआईटी बनाकर जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर बयान जारी कर कहा कि देश के अधिकांश राज्यों की तरह यूपी में भी हर स्तर पर सरकारी गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न…
Read More