रोड़वेज बस में मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार, कस्बे में घुमाकर मंगवाई माफ़ी 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा पीर में बस स्टैंड पर रविवार रात बदमाशों ने एक रोडवेज बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ की और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 8 बजे की है। सहारनपुर से गंगोह जा रही रोडवेज बस (UP 87 T1734) अंबेहटा बस स्टैंड पर रुकी थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ड्राइवर संजय चौधरी और कंडक्टर के साथ मारपीट…

Read More

अमित साटम बने मुंबई भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष, पार्टी हाईकमान ने जताया भरोसा

मुंबई : मुंबई में भाजपा को मजबूत करने के लिए भाजपा ने एक बड़ा कदम उठाया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों से पहले, तीन बार के विधायक अमित साटम को मुंबई भारतीय जनता पार्टी इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि तीन बार के विधायक अमित साटम को मुंबई भारतीय जनता पार्टी इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह घटनाक्रम आर्थिक रूप से समृद्ध बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनावों से पहले हुआ है, जो इस साल के…

Read More

हत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया

गोंडा : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई 19 वर्षीय युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी…

Read More

बुलंदशहर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगो की मौत 50 से जायदा घायल, जिले के कई अधिकारी मौके पर

बुलंदशहर : बुलंदशहर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास एक कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली श्रद्धालुओं से भरी थी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। डीएम, एसएसपी समेत जिले के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस टीम घायलों को अस्पताल भेज रही है। बताया जा रहा है कि सभी ट्रैक्टर से राजस्थान के गोगामड़ी जा रहे…

Read More

बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा कारनामा, मृत शिक्षक के खिलाफ कर दी FIR, चार साल पहले हो चुकी है मौत

FIR lodged against the dead teacher

बांका : बिहार के बांका में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में शिक्षा विभाग और निगरानी जाँच ब्यूरो की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निगरानी जाँच ब्यूरो ने हाल ही में एक मृत शिक्षक के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मिर्जापुर पंचायत के सोनडीहा निवासी शिक्षक निरंजन कुमार प्राथमिक विद्यालय मेहरपुर में पदस्थापित थे। 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बावजूद, निगरानी जाँच ब्यूरो ने हाल ही में उनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र मामले में मामला दर्ज किया है। निरंजन…

Read More

देहरादून अवैध संबंध हत्याकांड मामले में 3 सुपारी किलरों को फांसी, 2 को मिली उम्रकैद की सजा

In the Dehradun illicit relationship murder case

देहरादून : सत्र न्यायाधीश प्रथम महेश चंद्र कुशवाहा की अदालत ने राजधानी के गुच्चूपानी में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या करने के पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीन दोषियों को पैसों के लिए हत्या करने के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई गई है। उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दो दोषियों को हत्या की साजिश रचने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मेहूवाला में…

Read More

EPFO का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगी 15 लाख की मदद

EPFO's big decision

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने केंद्रीय बोर्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। संगठन ने मृत्यु राहत कोष (एक्स-ग्रेटिया) की राशि 8.8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी है। यह नया नियम 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद केंद्रीय बोर्ड के किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार या कानूनी उत्तराधिकारी को 15 लाख रुपये मिलेंगे। EPFO के अनुसार यह राशि कर्मचारी कल्याण कोष से दी जाएगी। साथ ही,…

Read More

मतदाता अधिकार यात्रा विपक्ष की शक्ति और एकता का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन बनेगी !

The Voter Rights Yatra will become a nationwide demonstration of the strength and unity of the opposition, Priyanka will join this yatra on 26 and 27 August

पटना : बिहार में राहुल गांधी की चल रही ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ विपक्ष की शक्ति और एकता का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगी। आने वाले दिनों में, देश भर के विभिन्न राज्यों और दलों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित वरिष्ठ नेता अगले सप्ताह राज्य के विभिन्न स्थानों पर इसमें शामिल होंगे। अलप्पुझा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य और महासचिव केसी…

Read More

हरियाणा के सेवानिवृत्त क्लर्क ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

Vice President Candidate Jagat SIngh

भिवानी : हरियाणा के भिवानी के चांग गाँव के 71 वर्षीय सेवानिवृत्त क्लर्क जगत सिंह ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। सिंह ने इससे पहले तीन बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन हर बार उनका नामांकन खारिज कर दिया गया था। इस बार भी उनके नामांकन के रद्द होने की प्रबल संभावना है। उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जगत सिंह ने कहा कि वह हर चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं को एक प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाते हैं,…

Read More

पीएम मोदी ने गया में किया 6 लेन पुल का उद्धघाटन, बोले- 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएँ बिहार के उद्योगों को बढ़ावा देंगी

PM Modi inaugurates 6-lane bridge in Gaya

गयाजी : बिहार में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर अपने कार्यकाल के दौरान “लोगों को लाभ से वंचित” रखने का आरोप लगाया। विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद और उसके सहयोगी बिहार के लोगों को केवल अपना वोट बैंक समझते हैं। उन्होंने कहा, “राजद और कांग्रेस के शासन में बिहार में कोई भी बड़ी परियोजना पूरी नहीं हुई। वे कभी लोगों की भलाई के बारे में नहीं…

Read More