आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गईं। चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत से पूरा इलाका दहल गया। मरने वाली लड़कियों में तीन सगी बहनें थीं। जानकारी के मुताबिक़ मरने वाली एक लड़की की शादी तय हो चुकी थी। उसकी शादी देवोत्थान पर होनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं, तभी…
Read MoreCategory: राज्य
‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने धागा व्यापारी से 29 लाख रुपये लूट लिए, पुलिस महकमे में हड़कंप
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बदमाशों ने खाकी की साख को खुली चुनौती देते हुए धागा व्यापारी के कैशियर से करीब 29 लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो गाड़ी में सवार थे, जिसके चलते उन्होंने सरकारी गाड़ी का भ्रम पैदा कर कैशियर को रुकवाया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ी से लूट की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीआईजी सहारनपुर और…
Read Moreबेरहमी से की गई प्रेमिका की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर भी किये वार, दम निकलने तक 45 बार घोंपा गया चाक़ू
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिल्क मैनाठेर में शनिवार शाम से लापता लड़की का शव उसके घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला। लड़की के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक…
Read Moreहिमालय पुत्र शिवालिक की गोद में शाकंभरी देवी का भव्य मंदिर, जानिए क्या कुछ है मान्यता ?
सहारनपुर : नवरात्रि के आगमन के साथ ही पूरे भारत में मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। हर तरफ मां दुर्गा के नाम की धूम मची हुई है, ऐसा ही कुछ नजारा सहारनपुर के सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में मां वैष्णो देवी सिद्ध पीठ के बाद मां शाकुंभरी देवी का यह सिद्ध पीठ मंदिर दूसरा सिद्ध पीठ है, वैसे तो यहां साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्रि के अवसर…
Read Moreहाईकोर्ट के एडिशनल जज बनाये गए सुभाष उपाध्याय, जानिए कौन हैं जस्टिस सुभाष उपाध्याय ?
नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। सुभाष उपाध्याय को हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति उत्तराखंड हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 में की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 को सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति की। 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें जज बनाने…
Read Moreछेड़छाड़ करने वाले की हरकतों से आहत छात्रा ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो वायरल
सहारनपुर : सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में कक्षा 10 की छात्रा ने खौफनाक कदम उठाया है। जहां एक गांव में कक्षा 10 की छात्रा ने छेड़छाड़ करने वाले की हरकतों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आकर जहर खा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, छात्रा के शव को…
Read Moreविदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के संदेह को दूर किया, बोले- अमेरिका को बताया गया था कि आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चलेंगे
नई दिल्ली : विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति की सोमवार को हुई बैठक में मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस सदस्यों द्वारा उठाए गए कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण दिया। इन मुद्दों में केंद्र द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को कथित तौर पर सचेत करना, अमेरिका द्वारा मध्यस्थता से युद्धविराम और सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री ने समिति को बताया कि डीजीएमओ ने पाकिस्तान को उसके क्षेत्र में आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों के बारे में तभी सूचित किया, जब हमले…
Read Moreशामली का सिपाही गाजियाबाद में शहीद, गांव में मातम, बेटे की शहादत पर पिता ने क्या कहा ?
शामली : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा फेज-3 थाने की पुलिस एक वांछित लुटेरे को पकड़ने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कादिर उर्फ मंटा नाम के शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर न सिर्फ पथराव किया बल्कि लाठी-डंडों से भी उनकी पिटाई की। ग्रामीणों के हमले में एक सिपाही शहीद हो गया जबकि कई…
Read Moreतेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में, वन विभाग उसे पकड़ने में पसीना बहा रहा, जंगलों में भाग रहा तेंदुआ
देवबंद : सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के गांव बस्तम में तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में न सिर्फ दहशत है बल्कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बन गया है। सोमवार सुबह जैसे ही गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने की खबर फैली तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर वन विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। सुबह से ही वन विभाग तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है लेकिन…
Read Moreमदरसों, कब्रिस्तानों और ईदगाहों पर कार्रवाई से भड़के जमीयत अध्यक्ष, कहा- संविधान का खुलेआम हो रहा अपमान
Deoband: यूपी में मदरसों के खिलाफ हो रही कार्रवाई ने एक बार फिर धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों पर बहस छेड़ दी है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों पर किसी भी तरह की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद प्रदेश में नेपाल सीमा से लगे मुस्लिम बहुल जिलों में मदरसों, दरगाहों, ईदगाहों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाकर न सिर्फ सील किया जा रहा है, बल्कि कुछ को तोड़े जाने की भी खबरें हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सुप्रीम…
Read More