बाइक के साइलेंसर से तेज़ आवाज़ का विरोध करने पर युवक पर तलवार से हमला, जमकर पथराव

Saharanpur News

सहारनपुर : थाना नकुड़ क्षेत्र के गाँव रनियाला दयालपुर में रविवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर न सिर्फ़ कहासुनी हुई, बल्कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया और दूसरे युवक ने पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण नाम का युवक बाइक से साइलेंसर हटाकर गलियों में तेज़ आवाज़ के साथ बाइक चलाता रहता है, जब अंशुल ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने तलवार से हमला कर दिया। अचानक…

Read More

हत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया

गोंडा : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई 19 वर्षीय युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी…

Read More

बुलंदशहर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगो की मौत 50 से जायदा घायल, जिले के कई अधिकारी मौके पर

बुलंदशहर : बुलंदशहर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास एक कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली श्रद्धालुओं से भरी थी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। डीएम, एसएसपी समेत जिले के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस टीम घायलों को अस्पताल भेज रही है। बताया जा रहा है कि सभी ट्रैक्टर से राजस्थान के गोगामड़ी जा रहे…

Read More

मतदाता अधिकार यात्रा विपक्ष की शक्ति और एकता का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन बनेगी !

The Voter Rights Yatra will become a nationwide demonstration of the strength and unity of the opposition, Priyanka will join this yatra on 26 and 27 August

पटना : बिहार में राहुल गांधी की चल रही ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ विपक्ष की शक्ति और एकता का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगी। आने वाले दिनों में, देश भर के विभिन्न राज्यों और दलों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित वरिष्ठ नेता अगले सप्ताह राज्य के विभिन्न स्थानों पर इसमें शामिल होंगे। अलप्पुझा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य और महासचिव केसी…

Read More

“वृक्षारोपण ही जीवन” संदेश के साथ वी-सर्व ने रचा नया कीर्तिमान, 1000 से अधिक लगाए पौधे

लखनऊ: वी-सर्व (VSERV) के फ़ाउंडेशन डे कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (IPS) श्री राजीव नारायण मिश्रा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर पीटीआई के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार श्री एस.एन. शुक्ला ने श्री मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम का शुभारंभ करने की अनुमति ली। इसके उपरांत श्री मिश्रा ने स्वयं पहला पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी-सर्व के सीईओ श्री साजिद अहमद ने की तथा संचालन…

Read More

सोनभद्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

सोनभद्र : यूपी के सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। लड़का बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुँची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बच्ची गुरुवार शाम ब्रेड खरीदने पास की एक दुकान…

Read More

जुगाड़ू आटा चक्की में हुआ विस्फोट, दो लोगों दर्दनाक मौत से मचा हड़कप

लखीमपुर खीरी : ट्रैक्टर से चलने वाली जुगाड़ू आटा चक्की में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कुल तीन लोग घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आटा चक्की में विस्फोट के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना गुरुवार को लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, मठिया…

Read More

पार्किंग विवाद को लेकर शिक्षक की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वाराणसी : शहर में पार्किंग विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या कर दी गई। अपार्टमेंट के दबंग पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शिक्षक की लोहे की रॉड और ईंट से कूचकर हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तीन घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पटना के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का बेटा है। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के ब्रिज एन्क्लेव स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट में हुई। डीसीपी क्राइम…

Read More

पत्नी के दुपट्टे से युवक ने लगाई फांसी, परिजनों हत्या कर शव फंदे पर लटकाने लगाया आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

अलीगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू अस्पताल) अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। युवक बुलंदशहर जिले का रहने वाला था और अपनी बीमार साली की देखभाल के लिए पत्नी के साथ अस्पताल आया था। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। गुरुवार रात अंशुल वार्ड में ही पत्नी के साथ मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इसी बीच पत्नी सो…

Read More

बरेली में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी दस्वावेजो से पासपोर्ट बनवा कर आई विदेश यात्रा, महिला और उसकी दो बहनें गिरफ्तार

Bangladeshi Women Arrested

बरेली : उत्तर प्रदेश बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला ने धोखाधड़ी से न सिर्फ दो पासपोर्ट बनवा लिए बल्कि वह इन पासपोर्टों से विदेश यात्रा भी कर आई। गोपनीय सूचना मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने सुचना के आधार पर महिला और उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें किमुनारा बी का परिवार बांग्लादेश के खुलना, जिला जेसोर में रहता है। मुनारा बी ने अवैध रूप से…

Read More