लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कक्षा 6 के एक छात्र ने ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपये गंवा दिए। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मोहनलालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सोमवार देर रात की है। मोहनलालगंज जिले के धनुवासर गांव में सुरेश कुमार यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका इकलौता बेटा…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
देहरादून की नदियों ने धारण किया विकराल रूप, पानी के बहाव में नहीं टिक पता हरिद्वार हाईवे, सड़कें भी बही
देहरादून : उत्तराखंड में देर रात से हो रही बारिश ने पूरे राज्य में तबाही मचा दी है। हर तरफ तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी में बादल फटने से तबाही मची है। हाईवे पर कई जगह सड़कें टूट गई हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में लोग डरे हुए हैं। मसूरी में हालात बेहद खराब हैं। मसूरी देहरादून रोड कई जगहों पर बंद है। कई जगहों पर सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग का भी यही हाल है, जहाँ…
Read Moreयुवती को दिखाए बड़े-बड़े सपने, ऑफिस-फार्म हाउस बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर हरियाणवी एक्टर गिरफ्तार
गाजियाबाद : ट्रांसहिडन पुलिस ने हरियाणवी फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता उत्तर कुमार को दुष्कर्म के एक मामले में अमरोहा स्थित उनके फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 14 सितंबर की देर रात की। अमरोहा से गाजियाबाद लाते समय तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में हालत सामान्य आई है। पुलिस जल्द ही उन्हें अदालत में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवती ने उत्तर…
Read Moreऐतिहासिक मेला गुघाल में टूटा झूला, कई लोग घायल, मेला ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चल रहे ऐतिहासिक मेला गुघाल में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक झूला टूटने से हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में झूले के निचे दबे लोग बामुश्किल बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं है। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर में…
Read Moreसर्वोच्च न्यायालय ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को निलंबित करने से इनकार किया, लेकिन प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाई
नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को निलंबित करने से इनकार कर दिया, लेकिन कानून के प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाने का फैसला किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए जी मसीह की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश सुनाया। मुख्य न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पीठ ने पाया है कि कानून के सभी प्रावधानों पर रोक लगाने का कोई मामला नहीं बनता। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय वक्फ कानून पर रोक लगाने को तैयार नहीं…
Read Moreयूपी में फर्जी दस्तावेज से साइबर ठग, एसटीएफ ने 4 जालसाजों को दबोचा
लखनऊ : एसटीएफ ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक कर्मचारियों की आईडी से अनाधिकृत रूप से लॉगिन कर मुद्रा लोन और ऑटो लोन के जरिए साइबर ठगी करते थे। इस गिरोह का सरगना यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर है। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 1 डेस्कटॉप, बीएमडब्ल्यू, सुजुकी बलेनो, सुजुकी फ्रांस, महिंद्रा सुप्रो कार बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के अनुसार, हजरतगंज थाना स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी निवासी राज बहादुर गुरुंग को पैसों…
Read MoreVSERV ने मनाया 9वां स्थापना दिवस, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कंपनी की उपलब्धियों की सराहना
नई दिल्ली। अग्रणी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी VSERV ने अपना 9वाँ स्थापना दिवस होटल क्राउन प्लाज़ा, दिल्ली में बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में CEO श्री साजिद अहमद, COO एवं सह-संस्थापक श्री रमन शुक्ला सहित पूरी नेतृत्व टीम और सह-संस्थापक उपस्थित रहे, जिनमें श्री विनीत मिश्रा (Director – Government Business), श्री शिवम पांडेय (Regional Director), श्री निशांत ओहरी (Chief Sales Officer), श्री जलज तिवारी (Chief…
Read Moreभारत-पाकिस्तान मैच पर भड़के सपा नेता एसटी हसन, कहा- शहीदों का खून सूखा नहीं है और हम क्रिकेट खेल रहे हैं
मुरादाबाद : सपा सांसद एसटी हसन ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है। शहीदों का खून सूखा भी नहीं और हम दुश्मनों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, कई परिवार उजड़ गए। उनके आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं और…
Read Moreबरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग, हमलावरों ने पहले रेकी की उसके बाद बरसाईं गोलियां, CCTV फुटेज में दिख रहे हमलावर
बरेली : बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने नौ राउंड फायरिंग की। घर पर छर्रे के निशान मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना की जिम्मेदारी मशहूर अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा ने ली है। आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर नौ…
Read Moreमाँ-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूद की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “सॉरी हम दुनिया छोड़ कर जा रहे हैं, हम आपको और परेशान नहीं करना चाहते”
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना में 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनके 11 वर्षीय बेटे दक्ष चावला की मौके पर ही मौत हो गई। सोसाइटी के नीचे खून से लथपथ मां-बेटे के शव देखकर लोग दंग रह गए। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने…
Read More