लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। माँ ने खुद कैसरबाग पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही माँ ने पुलिस को बताया कि उसके पति शाहरुख खान ने उसकी बेटी की हत्या की है। कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मंगलवार सुबह मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची। जाँच में पता चला कि महिला रोशनी खान अपने प्रेमी उदय जायसवाल…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
डीएम मोनिका रानी के खिलाफ अफसरों का प्रदर्शन जारी, डीएम के तबादले के बाद शुरू करेंगे काम
बहराइच : ‘अगर अफसरों के स्वाभिमान के साथ छेड़छाड़ की जाती है, तो हम ऐसी स्थिति में काम करने के लिए बाध्य नहीं हैं। कोई हमें गुलामी की हालत में काम करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। शनिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया। हम इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदेश संगठन ने एक सप्ताह के भीतर डीएम के तबादले की मांग की है।’ यह बयान पंचायत राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सर्वेश पांडेय का है। वह सोमवार को विकास भवन परिसर में चल…
Read Moreफिरोजाबाद में फर्जी बाबा गिरफ्तार, संतान पैदा करने की दवाई के नाम पर करता था शोषण
फिरोजाबाद : संतान प्राप्ति के लिए अक्सर महिलाएं काले जादू और अंधविश्वास के जाल में फंसकर शोषण का शिकार हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद में हुआ है। संतान न होने से परेशान हाथरस की एक महिला ने फिरोजाबाद में रहने वाले एक बाबा के जाल में फंसकर अपनी इज्जत गँवा दी। जब उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई तो मामला पुलिस तक पहुँचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि हाथरस की महिला शादी के बाद संतान न होने से परेशान…
Read Moreमुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर, मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर में किया एनकाउंटर
मुजफ्फरनगर : मेरठ एसटीएफ ने मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया है। शाहरुख मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। यह मुठभेड़ सोमवार सुबह छपार थाना क्षेत्र के रोहाना रोड पर हुई, जिसमें मौके से एक कार, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि शूटर शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर में मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख शाहरुख ने कार से ही फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में शाहरुख मारा…
Read Moreमराठा कालीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, सावन के पहले सोमवार को किया जलाभिषेक
सहारनपुर : पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को शिवमंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। ऐसा ही नजारा सहारनपुर के मराठा कालीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला जहां बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने अपने आराध्य नाथो के नाथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 500 साल पहले मराठा शासक ने बनवाया था और इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से लगातार 40 दिन तक इस मंदिर में जलाभिषेक करने पर हर मनोकामना पूरी हो जाती…
Read Moreछांगुर बाबा की करतूतें, 20 हजार शागिर्द 40 देशो में में पैठ का देता था रौब, कलमा पढ़ने के साथ करता था ये काम
बलरामपुर : बलरामपुर के छांगुर की करतूतें अब एक-एक करके सामने आ रही हैं। अपना प्रभाव जमाने के लिए वह 40 देशों में अपनी मौजूदगी का दावा करता था। इतना ही नहीं, वह 20 हज़ार से ज़्यादा शिष्य होने का भी दंभ भरता था। अपनी ताकत दिखाने के लिए वह फ़र्ज़ी मुक़दमे दर्ज कराने और लोगों को धमकाने से भी नहीं हिचकिचाता था। छांगुर ने युवतियों की एक टीम भी बना रखी थी, जो किसी पर भी बलात्कार के आरोप में मुक़दमा दर्ज करा देती थी। छांगुर बेखौफ होकर प्रशासनिक मशीनरी…
Read Moreसपा नेताओं पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, समाजवादी पार्टी शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपराध, अपराधियों और माफियाओं के लिए गंभीर है।
प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपराध, अपराधियों और माफियाओं के लिए गंभीर है। भाजपा शासन में लागू नकल अध्यादेश को सपा सरकार में खत्म कर दिया गया। बिहार चुनाव में भाजपा जीतेगी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के नकल अध्यादेश को खत्म करने वाली समाजवादी पार्टी को शिक्षा के लिए बोलने का कोई हक नहीं है। डिप्टी सीएम रविवार को प्रयागराज पहुँचे। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे…
Read Moreउत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर है – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में रोजगार आर्थिक विकास , सृजन, और छवि निर्माण हेतु नियोजन विभाग के अंतर्गत नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह से मुलाकात की। इस समूह में एमएसएमई,कृषि, शिक्षा, सेमीकंडक्टर, स्टार्टअप जैसे अन्य क्षेत्रों में कार्यरत देश के विषय विशेषज्ञ शामिल हैं। इस दौरान समूह ने मुख्यमंत्री योगी को अपने कुछ सुझाव दिए। समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समूह से प्राप्त सुझावों का स्वागत है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था…
Read Moreपत्रकार और उसके भाई की हत्या के मामले में माता-पिता और बेटे को आजीवन कारावास, गोबर दो परिवारों की बर्बादी का कारण बना
सहारनपुर : पत्रकार आशीष धीमान और उनके भाई आशुतोष धीमान की हत्या के मामले में सहारनपुर की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बेटे समेत माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 11 की अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर यह फैसला सुनाया है। एडीजीसी अमित त्यागी ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या 11) आलोक शर्मा की अदालत ने मुख्य आरोपी महिपाल सैनी, उसकी पत्नी…
Read Moreकावड़ मेला शुरू होते की रूट हुए डायवर्ट, आठ जोन, 52 सेक्टर और 100 सब-सेक्टर में बांटा गया सहारनपुर जनपद
सहारनपुर : शुक्रवार से सावन महीना शुरू हो गया है। सावन महीना शुरू होते देश भर के कोने कोने से शिवभक्त कांवड़ यात्रा के लिए निकल पड़े हैं। उत्तर प्रदेश के साथ साथ हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से करोड़ों शिवभक्त हर की पैड़ी हरिद्वार से कावड़ में गंगाजल भर कर अपने गंतव्यों को जाते हैं। जनपद सहारनपुर हरिद्वार जिले का पडोसी जनपद है जिसके चलते बड़ी संख्या में कावड़ यात्रियों की टोलियां सहारनपुर से होकर शिवालयों के लिए प्रस्थान करते हैं। यही वजह है कि सहारनपुर पुलिस और…
Read More