गृह मंत्री अमित शाह है भारत नए लौह पुरुष; उत्तराखंड सीएम

देहरादून: रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की उत्तराखंड निवेश उत्सवसीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि अमित शाह को अगर अपने समय का लौह पुरुष कहा जाए तो गलत नहीं होगा। सीएम धामी ने कहा कि आज अमित शाह ने नक्सलवाद का खात्मा कर दिया है। अमित शाह के नेतृत्व में सीएम धामी ने सहकारिता के क्षेत्र में कई आयाम हासिल किए हैं।

सीएम धामी ने सबसे पहले रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश महोत्सव कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। सीएम धामी ने अमित शाह को समावेशी नीतियों का कुशल शिल्पी बताया। सीएम धामी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को नए भारत का लौह पुरुष कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में अमित शाह ने धारा 370 को खत्म कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने का काम किया। इसके साथ ही सीएए लागू कर वर्षों से उपेक्षित हिंदू शरणार्थियों को सम्मान दिया। सीएम धामी ने कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है। सीएम धामी ने कहा कि आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी विघटनकारी ताकतें सिर नहीं उठा पा रही हैं। आज देश ने सहकारिता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts