लक्जरी लाइफ का खेल, लालच में फास कर फिर हुआ धर्मांतरण का खेल ; छांगुर की भी उस्ताद नीकली दो सगी बहने

आगरा: मार्च 2025 में आगरा से गायब हुईं दोनों सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर आगरा लाया जा रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस ने इनके धर्मांतरण गिरोह की जड़ें तलाशने के लिए 7 राज्यों में छापेमारी की है। आगरा की ये सगी बहनें हिंदू से मुस्लिम बन गई हैं। माना जा रहा है कि अब ये धर्मांतरण के रैकेट में भी शामिल हो गई हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा की तरह इनकी फंडिंग विदेशों से जुड़ी हो सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि बहुचर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की तरह आगरा की सगी बहनों का भी धर्मांतरण कराया गया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इसकी गुहार लगाई थी। आगरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस को पश्चिम बंगाल में सगी बहनों के सुराग मिले। आगरा पुलिस ने धर्मांतरण गिरोह को पकड़ने के लिए शुक्रवार को एक साथ 7 राज्यों में छापेमारी की। इसमें दो आरोपियों को बैरकपुर, कोलकाता (पश्चिम बंगाल), एक को ऋषिकेश (उत्तराखंड), समस्तीपुर,एक को बरेली (उत्तर प्रदेश) और एक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता के बैरकपुर में पकड़ी गईं दोनों बहनों को पुलिस टीम कोर्ट में पेश कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर आगरा ला रही है। अन्य राज्यों से गिरफ्तार आरोपियों को भी आगरा लाया जा रहा है।

 

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली पंजाबी समाज की एक युवती का धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह ने ब्रेनवॉश किया था। इसके बाद गिरोह ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। गिरोह की सदस्य उधमपुर (जम्मू कश्मीर) निवासी साइमा उर्फ खुशबू है। इसके बाद वह 2021 में युवती को अपने साथ ले गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रास्ते में भूस्खलन होने से परिजन पुलिस के साथ पहुंचे और बेटी को अपने साथ घर ले आए। लेकिन, घर पर बेटी की हरकतें देखकर परिवार के होश उड़ गए। वह घर में इबादत का विरोध करने लगी और इस्लाम की पैरवी करने लगी।

एडीसीपी सिटी आदित्य ने बताया कि घर पर रहते हुए बड़ी बहन ने ही अपनी छोटी बहन का ब्रेनवॉश किया। इसके बाद 24 मार्च 2025 को दोनों सगी बहनें घर से गायब हो गईं। 4 मई को सदर थाने में दोनों बहनों के अपहरण की धारा में केस दर्ज हुआ। तभी से सदर थाना पुलिस दोनों सगी बहनों की तलाश कर रही थी।

एडीसीपी सिटी आदित्य ने बताया कि लापता  सगी बहनों के बारे में जानकारी मिली तो 7 टीमें बनाई गईं। साथ ही सर्विलांस, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने अहम जानकारियां जुटाईं। इसके बाद पुलिस टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू की। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बैरकपुर में लोकेशन मिलने पर पुलिस ने सबसे पहले सगी बहनों के बारे में जानकारी जुटाई और दोनों को सुरक्षित कर लिया। इसके बाद बैरकपुर छावनी के बाकर महल निवासी शेखर रॉय उर्फ हसन अली को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी बारासात कोर्ट में कर्मचारी है। आरोपी हसन अली से पूछताछ के बाद पुलिस ने बैरकपुर के मनिकरामपुर इलाके में छापेमारी कर रीत बनिक उर्फ मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों बहनो को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों बहनो को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि एक टीम ने ऋषिकेश (उत्तराखंड) के समस्तीपुर में छापेमारी की। जहाँ से रहमान को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा यूपी के बरेली और राजस्थान से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को आगरा लाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।

बलरामपुर का छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन इस समय धर्मांतरण मामले में पुलिस की गिरफ्त में है। इसमें ईडी, एटीएस, एसटीएफ छापेमारी कर रही हैं। विदेशी फंडिंग की भी जानकारी मिली है। सगी बहनों को बरामद करने के बाद आगरा पुलिस जिस धर्मांतरण गिरोह तक पहुँची है, उसकी जड़ें बहुत गहरी हैं। शुरुआती जाँच में विदेशों से फंडिंग के सुराग मिले हैं। यह गिरोह 2015 से युवक-युवतियों का धर्मांतरण करा रहा है।

आगरा पुलिस की जाँच में पता चला है कि धर्मांतरण गिरोह लोगों का ब्रेनवॉश करके धर्मांतरण कराता है। धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सदस्य बन जाते हैं। इसके बाद वे खुद गिरोह के लिए काम करने लगते हैं। ये इस्लाम के पक्ष में अभियान चलाते हैं। धर्मांतरण गिरोह हाईटेक है। इसीलिए पढ़े-लिखे युवक-युवतियाँ इस गिरोह के निशाने पर ज़्यादा हैं। पहले उन्हें लालच दिया जाता है, फिर धर्मांतरण गिरोह द्वारा हाईटेक तरीके से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाता है। उनका ब्रेनवॉश करके उन्हें गिरोह में शामिल किया जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts