पुलिस ने चेकिंग अभियान में कार से 1.75 करोड़ रुपये की नकदी की जब्त

फतेहाबाद : दिल्ली बम धमाकों के बाद हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर है। दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों की गहन जाँच की जा रही है। बुधवार रात फतेहाबाद पुलिस ने भी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक कार से 1.75 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। पुलिस ने आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दी। फिलहाल, फतेहाबाद पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

फतेहाबाद सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया, “फतेहाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में सवार कुछ युवक भारी मात्रा में नकदी लेकर रतिया रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाकर फतेहाबाद में रतिया रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद एक कार सड़क पर आई और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से लगभग 1.75 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई।”

थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया, “पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवकों के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई? वे इसे कहां ले जा रहे थे? इसका उद्देश्य क्या था? फिलहाल, पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts