असद एनकाउंटर पर राजनीति शुरू, धर्मगुरुओं ने एनकाउंटर की सराहना के साथ उठाए सवाल

Ulemas are furious over Dhirendra Shastri's statement

सहारनपुर : गाजियाबाद में बकरीद के दिन सूर्य चौहान की हत्या के पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया है। असद एनकाउंटर के बाद जहां सियासत शुरू हो गई वहीं इस्लामिक धर्मगुरु भी कूद पड़े हैं। देवबंदी उलेमाओं ने न सिर्फ असद एनकाउंटर को सही बताया बल्कि एनकाउंटर पर सवाल भी खड़े किए हैं। उलेमा असद एनकाउंटर को अपराध की बजाय हिन्दू मुस्लिम से जोड़ रहे हैं। फिरोजाबाद में मासूम बच्चे को पटक पटक कर मारने वाले शक्स के हाफ़ एनकाउंटर को लेकर पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी ने तो सूर्य चौहान और असद की बहन के बीच प्रेम सबंध होना हत्या का कारण बताया है।

देवबंदी उलेमा मुफ़्ती असद कासमी ने कहा कि देखिए असद नामक युवक ने सूर्य चौहान का कत्ल किया है बड़े ही दुख की बात है। यह बड़ा ही घिनौना काम किया गया है इसकी हम निंदा करते हैं । उत्तर प्रदेश पुलिस ने असद का एनकाउंटर किया है पुलिस का यह बहुत अच्छा कदम है। पुलिस का यह कदम इसलिए भी सराहनीय है ताकि भविष्य में कोई शक्स किसी का इस तरह कत्ल करता है तो ऐसे लोगों को हमारी उत्तर प्रदेश पुलिस सबक सिखाने के लिए तैयार है।

इसके साथ मैं यह भी कहना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें फिरोजाबाद के एक शक्स ने 2 साल के बच्चे को पटक पटक कर मार दिया। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने योगी सरकार से मांग की है कि ऐसे शक्स का भी एनकाउंटर कर देना चाहिए। जो किसी मासूम बच्चे को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। उसका भी एनकाउंटर होना चाहिए। हिन्दू हो या मुस्लमान इंसान सब एक सम्मान है। अगर किसी का बेवजह कत्ल किया जाता है तो ऐसे आरोपियों का असद की तरह एनकाउंटर होना चाहिए।

वहीं इस्लामिक धर्म गुरु मौलाना साजिद रशीदी का कहना है कि गाजियाबाद का सूर्य हत्याकांड आपने सुना होगा। असद और सूर्य की दोस्ती थी। सूर्य के असद की बहन के साथ प्रेम संबंध था। असद ने सूर्य को समझाया लेकिन जब वह नहीं माना तो असद ने आक्रोश में आकर उसकी हत्या कर दी। हम मानते हैं कि यह गलत है लेकिन क्या उसका एनकाउंटर करना सही है। क्या उसके पिछे की वजह का पता नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि असद मुस्लमान था इसलिए उसका एनकाउंटर कर दिया गया। जबकि दिल्ली में तीन युवकों ने अरबाज नाम के युवक की हत्या कर दी गई लेकिन वे अब तक पकड़े नहीं गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts