बेसिक शिक्षा विभाग में प्राइमरी स्कूल में टीचर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की हार्ट अटैक से मौत हो गई

बरेली: एक BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह बेसिक शिक्षा विभाग में प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। वह SIR के साथ BLO की ड्यूटी भी कर रहे थे। परिवार वालों का आरोप है कि काम के प्रेशर की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। वहीं, गोंडा में एक BLO ने सुसाइड कर लिया।

कर्मचारी नगर के रहने वाले सर्वेश कुमार गंगवार प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। वह SIR के साथ BLO नियुक्त थे। बुधवार को वह भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली गांव में ड्यूटी पर गए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

स्कूल स्टाफ और दूसरे लोग उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। CMO ऑफिस ने शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। BSA विनीता सिंह ने भी टीचर की मौत की पुष्टि की है। BSA ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर परिवार से भी पूछताछ की।

सर्वेश के बड़े भाई योगेश गंगवार ने बताया कि वह भी शिक्षा विभाग में तैनात हैं। उन्हें सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किया गया है। सर्वेश पिछले कई दिनों से अपनी BLO ड्यूटी के कारण दबाव में थे। वह मानसिक रूप से परेशान थे। BLO की जिम्मेदारी सौंपे जाने से उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से यह घटना हुई।

योगेश ने बताया कि सर्वेश की पत्नी का भी कुछ महीने पहले निधन हो गया था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार को उनकी परवरिश की चिंता है। शिक्षा विभाग भी शोक में है। सहकर्मियों के अनुसार, सर्वेश एक समर्पित और जिम्मेदार कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई।

गोंडा में BLO के पद पर कार्यरत एक सहायक अध्यापक ने आत्महत्या कर ली है। तरबगंज तहसील के जैतपुर माझा प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक विपिन यादव को वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान BLO के पद पर नियुक्त किया गया था। विपिन ने मंगलवार को आत्महत्या का प्रयास किया और बुधवार को लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts