सहारनपुर : जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने एक महत्वपूर्ण वीडियो संदेश जारी करते हुए मुस्लिम समाज में बढ़ती हुई एक गंभीर बुराई पर अपनी गहरी चिंता प्रकट की है। यह बुराई है अल्लाह के अलावा किसी और के नाम की क़सम खाना, जो मौलाना के अनुसार न केवल शरई तौर पर नाजायज़ है, बल्कि यह इंसानी समाज में सच्चाई और जिम्मेदारी की भावना को भी कमजोर करती है। अपने विस्तृत संदेश में मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि आज मुस्लिम…
Read MoreTag: Deoband News
तालिबान के विदेश मंत्री 11 अक्टूबर को पहुंचेंगे दारुल उलूम देवबंद, तैयारियों में जुटा दारुल उलूम प्रबंधन, अलर्ट मोड़ में आया ख़ुफ़िया विभाग
सहारनपुर : अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी भारत यात्रा आ रहे हैं। इस दौरान मुत्तक़ी सहारनपुर के कस्बा देवबंद में भी आएंगे। 11 अक्टूबर को मुत्तक़ी विश्व विखयात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम का भ्रमण करेंगे और दारुल उलूम प्रबंधन से मुलाक़ात करेंगे। उनके दौरे की सूचना मिलते ही दारुल उलूम प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए हैं और ख़ुफ़िया वि भाग भी हाई अलर्ट पर हैं। आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन की स्थापना के…
Read Moreजातिगत जनगणना के समर्थन में जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द, महमूद मदनी बोले- जातिगत गणना सामाजिक और राजनीतिक जरूरत बन गई है
देवबंद : जातिगत गणना को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। जहां सभी राजनितिक दल जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं वहीं इस्लामिक संगठन भी इसके समर्थन में उतर आये हैं। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने देश में होने वाली जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया है।जमीयत अध्यक्ष महमूद मदनी ने उम्मीद जताई है कि इस प्रक्रिया से निष्पक्ष शासन, सही नीति निर्माण और संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित होगा। आपको बता दें कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के मौलाना महमूद मदनी ने एक बयान में…
Read Moreअमेरिका और इजरायल मुस्लिम देशों को बना रहे हैं लगातार निशाना : मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर : जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने ईरान पर इजरायल के हालिया हुए हमले की कड़ी निंदा की उन्होंने इसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने कहा इजरायल द्वारा ईरान की परमाणु स्थापनाओं और आवासीय क्षेत्रों पर हमला कर संयुक्त राष्ट्र चार्टर और वैश्विक नियमों की सीधी अवहेलना की है। मौलाना मदनी ने आरोप लगाया कि इजरायल की एक प्रकार की गुंडागर्दी और अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाना अमेरिका और पश्चिमी देशों के संरक्षण के बिना संभव नहीं…
Read Moreफिलिस्तीन के लिए दुआओं की अपील कर रहे दारुल उलूम के मोहतमिम, बोले – वहां युद्द नहीं बल्कि नरसंहार हो रहा है
देवबंद : फतवो की नगरी एवं विश्व विख्यात दारुल उलूम देवबंद फिलिस्तीन के बचाव में आया है। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने फिलिस्तीन पर हो रहे हमले पर अफ़सोस जताया है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन खासकर गाजा में क्रूरता और बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। यहां युद्ध नहीं बल्कि नरसंहार हो रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठन के मूकदर्शक बने रहने पर रोष जताया। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि फिलिस्तीन की…
Read Moreतेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में, वन विभाग उसे पकड़ने में पसीना बहा रहा, जंगलों में भाग रहा तेंदुआ
देवबंद : सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के गांव बस्तम में तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में न सिर्फ दहशत है बल्कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बन गया है। सोमवार सुबह जैसे ही गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने की खबर फैली तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर वन विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। सुबह से ही वन विभाग तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है लेकिन…
Read Moreमदरसों, कब्रिस्तानों और ईदगाहों पर कार्रवाई से भड़के जमीयत अध्यक्ष, कहा- संविधान का खुलेआम हो रहा अपमान
Deoband: यूपी में मदरसों के खिलाफ हो रही कार्रवाई ने एक बार फिर धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों पर बहस छेड़ दी है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों पर किसी भी तरह की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद प्रदेश में नेपाल सीमा से लगे मुस्लिम बहुल जिलों में मदरसों, दरगाहों, ईदगाहों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाकर न सिर्फ सील किया जा रहा है, बल्कि कुछ को तोड़े जाने की भी खबरें हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सुप्रीम…
Read More