बरेली : बरेली के नवाबगंज से भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टोपी पहने तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की। इस पर जब प्रतिक्रियाएँ आने लगीं, तो उन्होंने एक और पोस्ट कर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। डॉ. एमपी आर्य ने दो दिन पहले अपने फेसबुक वॉल पर राहुल गांधी की टोपी पहने तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था “मैं हिंदुस्तान देश तुम्हें कैसे सौंप दूँ… तुम्हारी रैलियों में हमने पाकिस्तान का झंडा देखा है।” इस पर जब प्रतिक्रियाएँ आने लगीं,…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
आगरा में नकली दवाई का मामला, 11वीं पास से जब्त की गई दो पैकेट में दवाइयाँ
आगरा : ताजनगरी आगरा में नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गुरुवार को यमुना किनारे दवाइयाँ जलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो ताजगंज थाना क्षेत्र के गाँव नगला पैमा के पास नगला घड़ी के जंगलों का था। औषधि विभाग, एसटीएफ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें ताजगंज के धांधूपुरा पहुँचीं। टीम ने कई तरह की अधजली दवाइयाँ बरामद कीं। जांच में रामा मेडिकल स्टोर और रामा क्लीनिक का नाम सामने आया। टीमों ने रामा क्लीनिक संचालक शिव सिंह से पूछताछ की। पता…
Read Moreसहारनपुर के आशुतोष शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष और योगेंद्र कुमार क्षेत्रीय महामंत्री बने
सहारनपुर : राजधानी लखनऊ के रवींद्रालय सभागार में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें पद्मनाभ त्रिवेदी तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष, जे.पी. पांडे चौथी बार महामंत्री और सहारनपुर के आशुतोष शर्मा पहली बार क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। 41वें प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत गूजर, प्रांतीय महामंत्री जे.पी. पांडे, प्रांतीय…
Read Moreजमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी ने सोनिया गांधी के लिए कही ये बात, 3 बच्चो के ब्यान पर मोहन भागवत की कर दी तारीफ
देवबंद : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा असम मुसलमानों के विनाश का मामला है। वहाँ के मुख्यमंत्री दिल्ली हो या असम, शेष भारत से सरकार को अलग करना चाहते थे। सबने मिलकर तय किया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बाद, जब यहाँ-वहाँ स्थिरता थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीति के अनुसार, पाकिस्तान का विभाजन हुआ। इसलिए, हमने साथ बैठकर यह निर्णय लिया कि पूरे भारत में भारतीय होने की नींव 1951 की होगी। लेकिन असम में असमिया होने…
Read Moreसीएम योगी ने पीएम पर अभद्र टिप्पणी पर किया पलटवार, बोले – पीएम पर अभद्र टिपण्णी से पूरे देश का अपमान, कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता
प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की गई गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिपण्णी से पुरे देश का अपमान है। पूरा देश अपमान महसूस कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के शासनकाल में गुंडागर्दी और माफिया राज चरम पर था। सपा सरकार में हर जिले में माफिया को पाला-पोसा गया। विकास राशि की बंदरबांट की जा रही थी। लूट-खसोट चरम पर थी। गरीबों के लिए आया पैसा लूटा गया। सीएम…
Read Moreथाने में दरोगा फरियादी को हवालात में किया बंद, फरियादी को पड़ा दिल का दौरा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
सहारनपुर : सहारनपुर में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की शिकायत करने आए एक पिता को थाने में उस वक्त दिल का दौरा पड़ गया जब दरोगा और चौकी इंचार्ज ने उसकी सुनवाई के बजाये उलटा उसे धमका दिया। आरोप है कि चौंकी इंचार्ज ने बाप-बेटे को हवालात में बंद कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित पिता को दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पाँव फूल गए। हैरत की बात तो ये है कि अस्पताल पहुंचाने की बजाए पुलिस ने…
Read More‘हिंदू परिवारों में तीन बच्चे होने चाहिए, कम होंगे तो समाज विलुप्त हो जाएगा’, आरएसएस प्रमुख भागवत का बयान
मोहन भागवत : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ब्यान आया है। उन्होंने एक दंपति के लिए तीन बच्चों की वकालत करते हुए कहा कि जिस समाज में तीन से कम बच्चे होते हैं, उसका अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ देश के लिए पर्याप्त जनसंख्या भी आवश्यक है। आपको बता दें कि विज्ञान भवन में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय संवाद के अंतिम दिन प्रश्नोत्तर सत्र को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि जनसंख्या देश के लिए एक…
Read Moreमुजफ्फरनगर के दो भाइयों समेत पांच लोगों की कटरा में मौत, तीन परिवार वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे, परिवारों में मातम
मुजफ्फरनगर/कटरा : कटरा में भूस्खलन में दबकर उत्तरी रामपुरी निवासी ममतेश, रामवीरी और अंजलि तथा दो टंकी वाली रोड निवासी दो भाइयों की मौत हो गई। परिवारों में मातम पसरा है। मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला रामपुरी में रहने वाले तीन परिवारों के कई सदस्य कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में दब गए। इसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने परिवारों को सूचित कर दिया है। वे कटरा के लिए रवाना हो गए हैं। जिले में शोक की लहर है।…
Read Moreएक नहीं तीन किलोमीटर के दायरे के उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा विलय, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर है। अब तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जाएगा। अभी तक एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश का पालन करने के निर्देश संबंधितों को जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि 16 जून 2025 को जारी निर्देशों के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को…
Read Moreबांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देने वाले प्रखर गर्ग अपनी पत्नी समेत गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?
आगरा : बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देकर चर्चा में आए बिल्डर प्रखर गर्ग को उनकी पत्नी राखी गर्ग समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। 1.54 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपत्ति के खिलाफ हरीपर्वत और कमला नगर थानों में धोखाधड़ी के…
Read More