एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू तोमर का जोरदार प्रदर्शन

Saharanpur News

सहारनपुर : एस. बी. डी. जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व अधर पड़े रैंप के कार्य को पूर्ण करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कोई ज्ञापन सोफा ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि-जल्दी समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो भाकियू तोमर उग्र आंदोलन करने को विवश होगा। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन तोमर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाकियू तोमर महिला अध्यक्ष रूबी त्यागी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और…

Read More

600 सालों से नशामुक्ति की अलख जगाए हुए सहारनपुर का यह गाँव, 36 तामसिक चीजों पुरे गाँव में कोई नहीं करता सेवन, गिनीज बुक में दर्ज हो चुका गांव का नाम 

Saharanpur News

सहारनपुर : एक ओर जहां बिहार विधानसभा चुनाव में शराबबंदी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ वहीं सहारनपुर का एक गाँव 600 सालों से न सिर्फ नशीली चींजों से कोसो दूर है बल्कि नशामुक्ति की अलख जगाये हुए है। इस गांव में शराब मांस मदिरा तो दूर लहसुन-प्याज जैसी करीब 36 तामसिक चींजो का सेवन नहीं किया जाता। ख़ास बात ये है कि नशामुक्ति के लिए इस गांव को किसी सरकारी आदेश की ज़रूरत नहीं बल्कि लोग इस सदियों पुरानी परंपरा का खुद ही पालन करते आ रहे हैं। यहाँ कोई…

Read More

अस्थायी एनओसी पर चल रही थी फैक्ट्री, लापरवाही ने ली दो लोगों की जान; गुप्तांगों से हुई शवों की पहचान

Saharanpur News

सहारनपुर : 26 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित बी एंड एन पायरोलिसिस इंडस्ट्रीज में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक और मैनेजर समेत पाँच अन्य मजदूर झुलस गए। शोएब और बिल्लू नाम के दो मजदूरों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक बृजेश प्रजापति, मैनेजर विशाल सिंह, सोहेल और जितेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोएब और बिल्लू के शव विस्फोट में इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनके परिवार वाले उनकी पहचान नहीं कर पा रहे थे।…

Read More

मूत्राशय; जो त्रिदोष संतुलन बनाय रखने ओर शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त रखने का प्रमुख केंद्र है

शरीर का एक महतपूर्ण अंग है मूत्राशय , जो की शरीर की शुद्धि ओर संतुलन मे बेहद महतपूर्ण भूमिका निभाता है । आयुर्वेद मे मूत्राशय को ” मूत्राशय धातु ” का हिस्सा माना गया है । जो त्रिदोष संतुलन बनाय रखने ओर शरीर को विषाक्त विषाक्त पदार्थों से मुक्त रखने का प्रमुख केंद्र है। आइए विस्तार से जानते हैं मूत्राशय से जुड़े अद्भुत तथ्य, इसके रोग और घरेलू उपाय।  मूत्राशय के रोचक तथ्य मूत्राशय पेट के निचले हिस्से (Pelvic Cavity) में स्थित होता है और यह गुर्दों द्वारा बनाए गए मूत्र…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से उड़ाया राफेल लड़ाकू विमान

अंबाला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया। राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे एक विशेष विमान से अंबाला पहुँचीं। वायुसेना स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। कैप्टन अमित गेहानी, राफेल पायलट: कैप्टन अमित गेहानी राष्ट्रपति को ले जाने वाले विमान के पायलट हैं। वह भारतीय वायुसेना की 17वीं स्क्वाड्रन, “गोल्डन एरोज़” के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) भी हैं।भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विमान के साथ राफेल विमान उड़ाया। अंबाला वायुसेना स्टेशन पर,…

Read More

बिहार चुनाव 2025 मे एनडीए 30 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी करेगा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी करने में बढ़त बना ली है। सीटों के बंटवारे में भले ही एनडीए ने बाजी मार ली हो, लेकिन महागठबंधन ने अब एकजुटता दिखाते हुए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र का शीर्षक “तेजस्वी प्रण” रखा गया है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, एनडीए 30 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी करेगा। हालाँकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 46.5 लाख गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात ; गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 46.5 लाख गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा की है। अब अगेती किस्म के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि सामान्य किस्म के लिए 390 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की गई है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि की है। इस निर्णय से राज्य के गन्ना किसानों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। योगी सरकार का…

Read More

फर्जी डिग्री मार्कशीट गिरोह का भंडाफोड़, पाँच आरोपी गिरफ्तार, 240 डिग्री-मार्कशीट बरामद

Fake degree marksheet racket busted

सहारनपुर : सहारनपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट बरामद की हैं। पकडे गए लोगों का गिरोह सहारनपुर में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में शक्रिय होकर काम कर रहा था। गिरोह के लोग सोशल मिडिया पर ग्रुप बनाकर स्कूल-कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर बेरोजगार और भोले-भाले लोगों के लिए फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट तैयार कर रहे थे।…

Read More

प्रेमिका से मिलने गए युवक की लोगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, शव पेड़ पर लटकाया

बरेली : फरीदपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की बीती रात लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर शव को पेड़ से लटका दिया गया। फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि आशंका है कि पिटाई से आहत होकर युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय आदेश हरियाणा…

Read More

दो बच्चों की मां प्रेमी के संग हुई फरार, आहत पति ने कर लिया सुसाइड

बरेली : बरेली के नाथनगरी में दो बच्चों की मां करीब तीन महीने पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए और अपने पति को धमकी भी दी। इससे आहत होकर पति ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले, पति ने दो पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी की बेवफाई का हवाला देते हुए यह कदम उठाने के अपने फैसले के बारे में बताया। परिवार ने महिला और उसके प्रेमी…

Read More