कुरुक्षेत्र में बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी पुलिस की गोली

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गाँव बिशनगढ़ में सीआईए की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम एक सूचना के आधार पर वहाँ पहुँची थी। तभी दो बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आते दिखाई दिए और जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा, उन्होंने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में उन पर फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। फिलहाल, पुलिस दोनों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल ले आई है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।…

Read More

सीएम योगी ने झंडी दिखाकर रवाना किये राहत सामग्री से भरे 48 ट्रक, दो मंत्री और एक विधायक जा रहे पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड 

CM Yogi flagged off 48 trucks filled with relief material

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन प्रदेशों की सीमा से लगे जनपद सहारनपुर पहुँचे। जहां सीएम योगी ने अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित किया और केंद्र की मोदी सरकार के नारे “सबका साथ, सबका विश्वास” को साकार करते हुए बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत सामग्री को रवाना किया। उन्होंने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…

Read More

लाल किले से एक करोड़ का कलश चोरी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सोने का कलश बरामद

नई दिल्ली : लाल किला परिसर से चोरी हुए एक करोड़ रुपये के कलश के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने रविवार देर रात हापुड़ के ग्रामीण इलाके वैशाली कॉलोनी से आरोपी भारत भूषण को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी हुआ सोने का कलश भी बरामद कर लिया गया है। आपको बता दें कि यह घटना 3 सितंबर को सुबह 9.20 से 10.00 बजे के बीच हुई थी। लाल किला के 15 अगस्त पार्क स्थित जैन धार्मिक पंडाल से…

Read More

गरीब के कंधे पर बैठ कांग्रेस नेता ने किया बाढ़ का निरिक्षण, वीडियो हुई ट्रोल

कटिहार : बिहार के कटिहार में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस सांसद तारिक अनवर जनता के कंधों पर सवार नजर आए। इसका वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, कटिहार सांसद जिले के मनिहारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें धुरियाही पंचायत के शिवनगर सोनाखाल में जनता के कंधों का सहारा लेना पड़ा। लोगों ने उन्हें काफी दूर तक अपने कंधों पर उठा लिया। इस मामले में कटिहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में बदलाव का किया स्वागत

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में बदलाव का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने जीएसटी को लेकर केंद्र द्वारा किए गए बदलावों पर बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “यह फैसला गरीबों और आम जनता के हित में लिया गया है।” इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने हरियाणा में बाढ़ को लेकर मौजूदा हालात पर भी अपने विचार व्यक्त किए। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से की बातचीत, जल्द ही राज्य में स्थिति हो जाएगी सामान्य

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि जलभराव की आपदा में सत्ता पक्ष, विपक्ष और आम जनता को धैर्य के साथ मिलकर सेवा करने की जरूरत है। ताकि सभी मिलकर इस आपदा से निजात पा सकें। उन्होंने कहा कि पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। अन्य समस्याएं भी कम हो रही हैं। पहाड़ों से आई बाढ़ ने राज्य के लगभग 3 हजार गांवों को प्रभावित किया है। इन गांवों में फसल और…

Read More

71 साल के पति ने 65 साल की पत्नी को दिया तलाक, शादी के 50 साल बाद तलाक हुआ ब्रेकअप, राजधानी में चर्चा का विषय बनी कहानी

71 year old husband divorced his 65 year old wife

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति ने शादी के 50 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले लिया। गुरुप्रसाद और रामदेई की शादी 1975 में हुई थी। मामूली बात पर हुई अनबन के बाद दोनों 1990 से अलग रह रहे थे। बुजुर्ग दंपत्ति का यह मामला 2009 से पारिवारिक न्यायालय में चल रहा था। आपको बता दें कि वैवाहिक जीवन में झगड़े, मनमुटाव और कलह हमेशा बनी रहती है। कई बार विवाद बढ़ने पर बात तलाक…

Read More

सीलिंग की ज़मीन में हुआ बड़ा खेल, सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने दर्ज कराई शिकायत

Big game happened in the sealed land, Saharanpur Development Authority filed complaint, Fake letter was put up showing the land free from sealing.

सहारनपुर : सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने सीलिंग की ज़मीन का स्वरूप बदलने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें शोरूम संचालक को आरोपी बनाया गया है, जिसने फ़ाइल में ज़मीन को सीलिंग से मुक्त दिखाने वाला फ़र्ज़ी पत्र लगाया था। पूरा मामला ज़िलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एसडीएम को दो बिंदुओं पर जाँच कर रिपोर्ट देने और दोषी कर्मचारियों व लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद प्राधिकरण ने सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की। आपको बता दें कि…

Read More

बागपत में पैकेट वाला दूध पीने से चार बच्चों की बिगड़ी तबियत, 2 साल की मासूम दीपांशी की मौत

Health of four children deteriorated after drinking packaged milk

बागपत : बागपत जिले के सुल्तानपुर हटाना गाँव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां पैकेट वाला दूध पीने से चार भाई-बहनों की हालत अचानक बिगड़ गई। जिनमे से दो साल की दीपांशी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डॉक्टरों ने दो बच्चो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि…

Read More

चंद्र ग्रहण 2025; कल होगा साल सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, तीन राशियों के लिए शुभ तो 9 राशियों के लिए होंगे दुष्परिणाम, जानिये क्या करें उपाय ?

Lunar eclipse 2025

चंद्र ग्रहण 2025 : आगामी 7 सितंबर 2025 दिन रविवार को खग्रास चंद्र ग्रहण होने वाला है। जो रात्रि में 9:58 से आरंभ होगा और मध्य रात्रि में 1:26 पर समाप्त होगा। ग्रहण का सूतक 7 सितंबर को दोपहर 12:58 से आरंभ होगा और ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। यह ग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र पर और कुंभ राशि पर घटित हो रहा है। अतः इस नक्षत्र और इस राशि वालों को विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है। चूंकि यह ग्रहण पूर्वाभादराबाद नक्षत्र और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ…

Read More