नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने केंद्रीय बोर्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। संगठन ने मृत्यु राहत कोष (एक्स-ग्रेटिया) की राशि 8.8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी है। यह नया नियम 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद केंद्रीय बोर्ड के किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार या कानूनी उत्तराधिकारी को 15 लाख रुपये मिलेंगे। EPFO के अनुसार यह राशि कर्मचारी कल्याण कोष से दी जाएगी। साथ ही,…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
मतदाता अधिकार यात्रा विपक्ष की शक्ति और एकता का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन बनेगी !
पटना : बिहार में राहुल गांधी की चल रही ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ विपक्ष की शक्ति और एकता का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगी। आने वाले दिनों में, देश भर के विभिन्न राज्यों और दलों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित वरिष्ठ नेता अगले सप्ताह राज्य के विभिन्न स्थानों पर इसमें शामिल होंगे। अलप्पुझा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य और महासचिव केसी…
Read Moreहरियाणा के सेवानिवृत्त क्लर्क ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
भिवानी : हरियाणा के भिवानी के चांग गाँव के 71 वर्षीय सेवानिवृत्त क्लर्क जगत सिंह ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। सिंह ने इससे पहले तीन बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन हर बार उनका नामांकन खारिज कर दिया गया था। इस बार भी उनके नामांकन के रद्द होने की प्रबल संभावना है। उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जगत सिंह ने कहा कि वह हर चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं को एक प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाते हैं,…
Read Moreपीएम मोदी ने गया में किया 6 लेन पुल का उद्धघाटन, बोले- 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएँ बिहार के उद्योगों को बढ़ावा देंगी
गयाजी : बिहार में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर अपने कार्यकाल के दौरान “लोगों को लाभ से वंचित” रखने का आरोप लगाया। विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद और उसके सहयोगी बिहार के लोगों को केवल अपना वोट बैंक समझते हैं। उन्होंने कहा, “राजद और कांग्रेस के शासन में बिहार में कोई भी बड़ी परियोजना पूरी नहीं हुई। वे कभी लोगों की भलाई के बारे में नहीं…
Read Moreसैनी सरकार ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के दायरे मे राज्य की नौ अवैध कॉलोनियों को किया वैध, राहत मिलने पर लोगों ने सरकार का किया धन्यावाद
कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का फैसला लिया, जिलों से मिली रिपोर्ट के बाद लिया गया है। ये सभी कॉलोनियां शहरी स्थानीय निकायों की सीमा से बाहर हैं, लेकिन नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के दायरे में आती हैं। ऐसे में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को इन कॉलोनियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी की गई। चरखी दादरी जिले के भैरवी में 7.17 एकड़ क्षेत्र में बनी एक गुमनाम कॉलोनी को नियमित घोषित किया…
Read Moreसोनभद्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म
सोनभद्र : यूपी के सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। लड़का बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुँची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बच्ची गुरुवार शाम ब्रेड खरीदने पास की एक दुकान…
Read Moreजुगाड़ू आटा चक्की में हुआ विस्फोट, दो लोगों दर्दनाक मौत से मचा हड़कप
लखीमपुर खीरी : ट्रैक्टर से चलने वाली जुगाड़ू आटा चक्की में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कुल तीन लोग घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आटा चक्की में विस्फोट के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना गुरुवार को लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, मठिया…
Read Moreपार्किंग विवाद को लेकर शिक्षक की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
वाराणसी : शहर में पार्किंग विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या कर दी गई। अपार्टमेंट के दबंग पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शिक्षक की लोहे की रॉड और ईंट से कूचकर हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तीन घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पटना के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का बेटा है। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के ब्रिज एन्क्लेव स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट में हुई। डीसीपी क्राइम…
Read Moreपत्नी के दुपट्टे से युवक ने लगाई फांसी, परिजनों हत्या कर शव फंदे पर लटकाने लगाया आरोप, जाँच में जुटी पुलिस
अलीगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू अस्पताल) अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। युवक बुलंदशहर जिले का रहने वाला था और अपनी बीमार साली की देखभाल के लिए पत्नी के साथ अस्पताल आया था। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। गुरुवार रात अंशुल वार्ड में ही पत्नी के साथ मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इसी बीच पत्नी सो…
Read Moreबरेली में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी दस्वावेजो से पासपोर्ट बनवा कर आई विदेश यात्रा, महिला और उसकी दो बहनें गिरफ्तार
बरेली : उत्तर प्रदेश बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला ने धोखाधड़ी से न सिर्फ दो पासपोर्ट बनवा लिए बल्कि वह इन पासपोर्टों से विदेश यात्रा भी कर आई। गोपनीय सूचना मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने सुचना के आधार पर महिला और उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें किमुनारा बी का परिवार बांग्लादेश के खुलना, जिला जेसोर में रहता है। मुनारा बी ने अवैध रूप से…
Read More