कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना 26 जुलाई की है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ बाजार आई थी। इस दौरान दोनों एक पार्क में बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
सीएम योगी ने सहारनपुर में कहा, “डबल इंजन सरकार कार नहीं, बुलेट ट्रेन है”, पिछली सरकारों में इस क्षेत्र से पलायन और निराशा व्याप्त थी
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुरवासियों को बधाई दी और कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार भैंसागाड़ी की नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की गति…
Read Moreसहारनपुर में सीएम योगी ने गोगा म्हाड़ी के किये दर्शन, 381 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
सहारनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुँचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से कार द्वारा सीधे सर्किट हाउस पहुँचे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सीधे सर्किट हाउस पहुँचे जहाँ उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पहुँचे जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सरोवर…
Read Moreसोमवार को सहारनपुर आएंगे सीएम योगी, तीर्थ स्थल गोगा महाड़ी के करेंगे दर्शन, यह रहेगा कार्यक्रम
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही मंडल संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रदेश सरकार में मंत्रियों के साथ पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है वहीं जिला प्रशासन ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम योगी प्रमुख धार्मिक स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे और म्हाड़ी प्रांगण में बनाये गए अमृत सरोवर का उद्धघाटन करेंगे।…
Read Moreवाराणसी में बोले पीएम मोदी, ‘महादेव के आशीर्वाद से पहलगाम हमले का बदला लिया गया’
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 22 अप्रैल को ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने का उनका संकल्प भगवान शिव के आशीर्वाद से पूरा हुआ। वह शनिवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान एक रैली को संबोधित कर रहे थे, जहाँ उन्होंने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जमा की। रैली को…
Read Moreसोमवार को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वागत की तैयारियों में जुटा प्रशासन
सहारनपुर : जिला प्रशासन और नगर निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 4 अगस्त के संभावित दौरे की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। डीएम और नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ गोगा म्हाड़ी और जनमंच सभागार का निरीक्षण किया। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन में जहाँ गहमा-गहमी का माहौल है, वहीं पार्टी नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपू गिरि, सीडीओ सुमित…
Read Moreबांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हरियाणा सरकार का कडा रुख, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
चंडीगढ़ : हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज्य प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों ने इन घुसपैठियों की पहचान शुरू कर दी है और उन्हें पश्चिम बंगाल सीमा के रास्ते बीएसएफ को सौंपकर बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य को अवैध प्रवासियों से मुक्त कराना है। सभी लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें बस के जरिए बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘हरियाणा में…
Read Moreमहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौत के रहस्य की जाँच में जुटी
मेरठ : यूपी के मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 38 वर्षीय महिला ने जब दरवाजा नहीं खोला तो उसके देवर ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में महिला का शव मिला। महिला का पति सेना में सूबेदार है, जबकि महिला ज्ञानेश अपने दो बच्चों के साथ अलकनंदा धाम कॉलोनी में रहती थी। घर में मृतका के केवल दो बच्चे ही थे, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना को संदिग्ध मानते हुए मौत…
Read Moreरिटायर फौजी के इकलौते बेटे की गोली मारकर की हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी मेरठ पुलिस
मेरठ : सरधना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार युवकों ने झगड़े के बाद एक सेवानिवृत्त फौजी के इकलौते बेटे (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी दोस्त बताए जा रहे हैं, जिन्होंने शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीण राकेश मिश्रा ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड पर रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी रामपाल के बेटे विनय की…
Read More