लखनऊ : सपा कार्यालय के बाहर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। घटना से हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। योगेंद्र का मोहल्ले में रहने वाले तीन भाइयों से 6 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था और कार्रवाई न होने से दुखी होकर उसने आत्मदाह का कदम उठाया। आपको बता दें कि अलीगढ़ के कोतवाली नगर भुजपुरा निवासी योगेंद्र गोस्वामी (48) ने बुधवार दोपहर गौतमपल्ली स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने खुद पर ज्वलनशील…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
नेपाल प्रोटेस्ट को देखते हुए यूपी में हाई अलर्ट घोषित, नेपाल से जुड़ी हर सोशल मीडिया पोस्ट पर नज़र रखने के लिए टीम गठित
लखनऊ : नेपाल में चल रहे आंतरिक बगावत और विद्रोह के बीच यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है। राज्य की सीमाओं को सील करने के साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट पर नज़र रखी जा रही है। पुलिस की एक विशेष इकाई सोशल मीडिया पोस्ट पर नज़र रख रही है। किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीमावर्ती इलाकों में तनाव की स्थिति पर नज़र रखने के लिए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने नेपाल…
Read Moreराहुल गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा- महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में धांधली के पुख्ता सबूत मिले
रायबरेली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुँचे, तो जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, प्रदेश सरकार के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरचंदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पोस्टर बैनर लेकर राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। इससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट पर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमें लगता था कि चुनाव नतीजों में कुछ गड़बड़ है, लेकिन…
Read Moreसपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने डूंगरपुर मामले में दी ज़मानत
इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अच्छी खबर आई है। आज़म खान को डूंगरपुर मामले बड़ी राहत मिली। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 10 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। सपा नेता ने इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की थी। अपील लंबित रहने तक ज़मानत के लिए अर्ज़ी दाखिल की गई थी। 12 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को कोर्ट ने आजम खान की ज़मानत…
Read Moreविदेश भेजने के नाम पर पाँच युवकों से 25 लाख रुपये की ठगी, जालसाजों की तलाश में जुटी पुलिस
सहारनपुर : इन दिनों सहारनपुर में विदेश जाने वालों को होड़ लगी है युवाओं की जिद्द के आगे जहां माता-पिता लाखों रूपये खर्च कर रहे हैं वहीं विदेश जाने के नाम पर ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। ताज़ा मामला थाना तीतरों इलाके का है जहां एक ही गांव के रहने वाले पाँच युवक जालसाजों का शिकार हो गए हैं। पीड़ित युवकों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उनसे 25 लाख रुपये की ठगी की गई है।…
Read Moreपीएम मोदी ने हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाके का किया हवाई सर्वेक्षण, पीएम राहत कोष से दिए 1,500 करोड़ की घोषणा
नई दिल्ली : उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में चल रहे आपदा प्रतिक्रिया और पुनर्वास प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। हम इस…
Read Moreबुजुर्ग शिक्षक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल होने पर पोक्सो तहत मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर थाना फतेहपुर इलाके के कस्बा छुटमलपुर में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक का शर्मसार करने वाला कारनामा सामने आया है। जहां रिटायर्ड शिक्षक ने 11 वर्षीय बालिका के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बुजुर्ग बालिका को गोद में उठाकर आटा चक्की के अंदर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। जबकि बालिका खुद को बचाने के लिए चक्की के नीचे छिप गई और शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। जिसके बाद मौकेपर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को रंगेहाथ पकड़ लिया…
Read Moreअब्दुल की बेरहमी से की हत्या, पूरी घटना CCTV में हुई कैद
बरेली : शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर और कैंट थाने का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या की वजह जानने में जुटी है। हत्या की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लकड़ी डिपो के मालिक जावेद के अनुसार, बरेली के कैंट थाना…
Read Moreरिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से कर दी हत्या, साथियों पर लगा हत्या का आरोप
लखनऊ : राजधानी में एक रिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह रिकवरी एजेंट का खून से लथपथ शव मिला। उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई। वहीं, परिजनों ने मृतक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है, क्योंकि हत्यारों ने ऑफिस का सीसीटीवी भी उखाड़ लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना लखनऊ के बंथरा…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग में गजब का फर्जीवाड़ा, एक ही नाम पर 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते मिले
लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग में एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही नाम से 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते पाए गए। हालाँकि, सभी का आधार कार्ड नंबर अलग-अलग है। सभी के पिता का नाम एक ही है। और ये सभी 2016 से वेतन ले रहे हैं। इसका खुलासा आरटीआई के ज़रिए हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक पता चला है कि कुल 6 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज जमा…
Read More