चंडीगढ़, 10 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मातृत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश सहित देशभर की समस्त मातृ शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और असीम शक्ति का जीवंत स्वरूप है। एक माँ अपने बच्चों के जीवन को संस्कार, मार्गदर्शन और आत्मबल प्रदान करती है तथा परिवार और समाज की नींव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि माँ का स्थान संसार में सबसे ऊंचा माना…
Read More