बेरहमी से की गई प्रेमिका की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर भी किये वार, दम निकलने तक 45 बार घोंपा गया चाक़ू

Girlfriend was brutally murdered in Moradabad
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिल्क मैनाठेर में शनिवार शाम से लापता लड़की का शव उसके घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला। लड़की के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि लड़की किसी दूसरे युवक से बात करती है। इसी शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
मुरादाबाद में एक लड़की के प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।
आरोपी ने लड़की के पूरे शरीर पर चाकू से 45 बार वार किया।
उसने उसका गला भी घोंटा। शव की हालत देखकर पोस्टमॉर्टम
करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए। हत्यारे ने खुद अपनी प्रेमिका
की हत्या की वजह भी बताई है।

Girlfriend was brutally murdered in Moradabad

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिल्क मैनाठेर निवासी सायरा (20) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की क्रूरता बयां कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शव पर चाकू के 40 से 45 घाव किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार युवती का गला भी दबाया गया था, लेकिन अधिक रक्तस्राव के कारण मौत हुई। वहीं, परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद काफी देर तक शव खेत में पड़ा रहने के कारण जंगली जानवरों ने बाएं हाथ का मांस भी खा लिया। शनिवार शाम से लापता युवती का शव रविवार सुबह घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला। मृतका की मां शफीना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रफी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने हत्या में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल एक ही आरोपी पर विचार कर रही है। मृतका का शव देखकर लोग सहम गए। उसके शरीर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं था, जिस पर चाकू से वार न किया गया हो। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए युवती की मां शफीना ने बताया कि घास काटते समय उसकी बेटी पर हमला किया गया।

Girlfriend was brutally murdered in Moradabad
खेत में घास, दरांती, बंदूक और चप्पल पड़ी मिली। घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवती ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। परिजनों ने बताया कि यदि शव मिलने में देरी होती तो जंगली जानवर शव को क्षत-विक्षत कर देते। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। मुरादाबाद जिले के मिलक मैनाठेर में सायरा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवती के शरीर और निजी अंगों पर धारदार हथियार से कुल 45 वार किए। पुलिस ने आरोपी रफी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Girlfriend was brutally murdered in Moradabad

मृतका सायरा के पिता आले हसन की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई बबलू केरल में नाई का काम करता है। सायरा छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थी। उसकी तीन बड़ी बहनें रेशमा, गुलशन और गुलिस्ता शादीशुदा हैं। मृतका की मां शफीना, भाभी नाजरीन और छोटा भाई जीशान घर पर हैं। बेटी की मौत से मां बदहवास है। परिवार की महिलाएं उसे ढांढस बंधाती नजर आईं। मृतका का बड़ा भाई बबलू ही परिवार का इकलौता सहारा है। सायरा की हत्या से परिवार की महिलाओं और बेटियों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत है।

एक महीने में 500 बार फोन पर बात करती थी लड़की और लड़का पुलिस को आरोपी युवक के पास से लड़की का मोबाइल मिला है। एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों के बीच एक महीने में 500 बार बात होती थी। आरोपी ने बताया है कि उसे शक था कि सायरा किसी दूसरे युवक से बात करती है। शनिवार शाम को इसी बात को लेकर सायरा से उसका विवाद हुआ और उसने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को मकई के खेत में छिपा दिया। एसएसपी के मुताबिक पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts