‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने धागा व्यापारी से 29 लाख रुपये लूट लिए, पुलिस महकमे में हड़कंप

Criminals in a Bolero car with 'Bharat Sarkar' written on it looted Rs 29 lakh from a yarn trader

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बदमाशों ने खाकी की साख को खुली चुनौती देते हुए धागा व्यापारी के कैशियर से करीब 29 लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो गाड़ी में सवार थे, जिसके चलते उन्होंने सरकारी गाड़ी का भ्रम पैदा कर कैशियर को रुकवाया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ी से लूट की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीआईजी सहारनपुर और एसपी शामली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Criminals in a Bolero car with 'Bharat Sarkar' written on it looted Rs 29 lakh from a yarn trader

बता दें कि मंगलवार शाम को पानीपत निवासी धागा व्यापारी ललित का कैशियर अनिल कार चालक सतनाम के साथ मेरठ से 29 लाख रुपये लेकर पानीपत लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार शामली के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे के बाईपास पर गांव बलवा के पास पहुंची तो रेलवे फ्लाईओवर के पास भारत सरकार लिखी एक बोलेरो कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार में चार-पांच बदमाश सवार थे। कार रुकते ही बदमाश कैशियर की कार में घुस गए और नकदी से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।

Criminals in a Bolero car with 'Bharat Sarkar' written on it looted Rs 29 lakh from a yarn trader

पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि कैशियर अनिल और चालक सतनाम कुछ समझ ही नहीं पाए। अनिल ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, सीओ सिटी अमरदीप मौर्य और सीओ थानाभवन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ितों से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी किया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन इतनी बड़ी रकम की लूट और उस पर ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ी का इस्तेमाल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। घटना की जानकारी देते हुए डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि पानीपत निवासी सतनाम और अनिल नाम के दो युवक मेरठ से कुछ काम करके लौट रहे थे। बलवा बाईपास पर चेकिंग के बहाने उन्हें रोका गया और जीएसटी कार्ड दिखाकर उनसे पैसे लूट लिए गए। सूचना मिलने पर हम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली तथा मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें… शामली का सिपाही गाजियाबाद में शहीद, गांव में मातम, बेटे की शहादत पर पिता ने क्या कहा ?

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts