सहारनपुर : एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अधीनस्थ मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी सहारनपुर के तत्वावधान में देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बेरी जमापुर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-256 के पांचवें दिन कैडेट्स को आधुनिक ड्रोन तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सैन्य क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों और आधुनिक युद्ध प्रणाली में ड्रोन की बढ़ती भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया। कैंप कमांडेंट कर्नल नविंदर सिंह मान (सेना मेडल) तथा एडम ऑफिसर कर्नल तनय कोठियाल के निर्देशन में आयोजित सत्र में 82 यूपी बटालियन…
Read MoreDay: June 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा को मिली दो बड़ी सौगातें, सतत बागवानी परियोजना का शुभारंभ और एग्री बिजनेस सेंटर का शिलान्यास
पंचकूला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने प्रदेश की कृषि और बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में सतत बागवानी संवर्धन परियोजना का शुभारंभ किया तथा हरियाणा एग्री बिजनेस एवं कोल्ड चेन सेंटर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू की गई ये दोनों ऐतिहासिक पहलें हरियाणा की कृषि व्यवस्था को आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, सूरजमुखी किसानों को राहत
चंडीगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सूरजमुखी उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजमुखी की फसल के पंजीकरण के लिए पोर्टल को 60 दिनों के लिए दोबारा खोला जाएगा, जिससे ऐसे किसान भी अपनी फसल का पंजीकरण करा सकेंगे जो किसी कारणवश पहले पंजीकरण नहीं कर पाए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने…
Read Moreसहारनपुर के देवबंद से ATS की बड़ी कार्रवाई: मोहाली बम धमाका जांच में जैश-ए-मोहम्मद लिंक पर युवक गिरफ्तार
सहारनपुर: पंजाब के मोहाली में हुए हाई-प्रोफाइल बम धमाके की जांच अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले के देवबंद इलाके तक पहुँच गई है। UP ATS और पंजाब STF की एक संयुक्त टीम ने देवबंद पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बचिती गाँव में छापेमारी की और एक युवक को गिरफ़्तार किया। SSP अभिनंदन सिंह ने बताया कि ATS और पंजाब STF ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। देवबंद से एक युवक को हिरासत में लिया गया है और ATS उससे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों का दावा…
Read Moreपर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी और तभी जीव-जगत बचेगा: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आम का पेड़ लगाकर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी और प्रकृति बचेगी तो जीव-जगत भी बचेगा। इसलिए हर नागरिक को मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने पिछले नौ सालों में पर्यावरण और प्रकृति के प्रति…
Read Moreअंडो की बिल्टी पर शराब की तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा से प्रयागराज ले जाई जा रही 340 पेटी अवैध शराबसे भरा ट्रक पकड़ा
सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए थाना सरसावा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 340 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब तथा एक कैंटर ट्रक बरामद किया है। ख़ास बात ये है कि शराब तस्कर अण्डों की बिल्टी पर शराब की तस्करी कर रहे थे। शराब से भरा यह ट्रक हरियाणा से प्रयागराज जा रहा था। आबकारी विभाग की इस कार्यवाई से…
Read Moreमुख्यमंत्री की ‘गो ग्लोबल’ पहल को मिली नई उड़ान, अफ्रीका तक पहुंचेगा हरियाणा का कृषि मॉडल
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की ‘गो ग्लोबल’ सोच को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में छह किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) ने MDH के साथ महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के माध्यम से अब हरियाणा के किसानों को तंजानिया, केन्या सहित कई अफ्रीकी देशों में खेती और कृषि व्यवसाय के नए अवसर उपलब्ध होंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ हरियाणा के कृषि उत्पादों और प्राकृतिक खेती के मॉडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। समझौते…
Read Moreपीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से होगा सम्मानित
चंडीगढ़ : हरियाणा ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 4 जून को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में हरियाणा को तीन अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान राज्य द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम माना जा रहा है। हरियाणा सरकार ने घर-घर सौर…
Read Moreमोहाली ब्लास्ट जांच की कड़ी देवबंद तक पहुंची, जैश कनेक्शन के आरोप में ग्राम प्रधान का भाई गिरफ्तार
सहारनपुर/मोहाली : पंजाब के मोहाली में हुए चर्चित बम ब्लास्ट मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र तक पहुंच गई है। यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देवबंद कोतवाली इलाके के गांव बचीटी में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि गिरफ्तार युवक का नाम पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क में सामने आया है। पकड़े गए युवक के पास से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के सबूत भी ATS के हाथ लगे…
Read More