सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की…
Read MoreDay: October 15, 2026
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने से माता-पिता हिरासत में, राहुल-प्रियंका गांधी ने की मुलाकात
देहरादून : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बेटी को न्याय दिलाने और मामले से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, अंकिता के माता-पिता बीते दिन से नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: यूपी में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े निर्माण करा सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज और जनता की भी होती है। यदि जनता जागरूक नहीं है, तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती। उन्होंने प्रयागराज का उदाहरण देते हुए कहा कि माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर अब गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए हाईराइज बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया की जगह सिर्फ…
Read Moreशिवा शर्मा मौत केस: श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह, बोली- शिवा ने की थी आत्महत्या
लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी मुख्य आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। वीडियो में श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा शर्मा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी। घटना के बाद से फरार चल रही श्रद्धा का कहना है कि वह पुलिस के सामने आकर अपना बयान दर्ज कराना चाहती है, लेकिन खराब सेहत के कारण फिलहाल सामने नहीं आ पा रही है। दूसरी ओर, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने…
Read Moreशिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी फरार श्रद्धा दुबे, ई-रिक्शा में सामान लेकर जाती आई नजर; गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस सक्रिय
लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रही उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी गई है। इस बीच नेपाल से सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। फुटेज में श्रद्धा दुबे ई-रिक्शा में बैठी नजर आ रही है। ई-रिक्शा में कुछ सामान भी रखा दिखाई दे रहा है। श्रद्धा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है और उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस के संपर्क में है।…
Read More