सहारनपुर : सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को नकुड़ थाना पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, जिले…
Read MoreDay: October 18, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड: सहारनपुर में उर्मिला सनावर से CBI की पूछताछ, पहले दिन नहीं हुई थी मुलाकात
सहारनपुर : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सहारनपुर में अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची। जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े तथ्यों और उनके द्वारा किए गए दावों के संबंध में जानकारी जुटाना चाहती है। शनिवार को टीम उनके घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उर्मिला सनावर वहां मौजूद नहीं थीं। इसके चलते अधिकारियों को बिना पूछताछ किए वापस लौटना पड़ा। रविवार को करीब ढाई बजे सीबीआई की टीम दोबारा उनके आवास पर पहुंची, जहां…
Read Moreमायावती ने आकाश आनंद पर जताया भरोसा, अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर लगाया विराम; यूपी में पांच जनसभाओं का ऐलान
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए आकाश आनंद के समर्थन में खुलकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अब पार्टी और बहुजन आंदोलन के काम में पूरी मेहनत से जुट गए हैं। ऐसे में समर्थकों को उनका साथ देना चाहिए और किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। साथ ही मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और पार्टी से निष्कासित अशोक सिद्धार्थ की वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए साफ कहा…
Read Moreसहारनपुर में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई थार, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार तड़के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना नागल क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पांच युवक आगरा के रहने वाले थे और मसूरी घूमने के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू…
Read More