सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के गांव मिर्जापुर के पाडली रोड पर उस वक्त चीख पुकार मच गई जब स्कूली बच्चों को ले जा रही तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार की आवाजे सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ पड़े। इस हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हो गए जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को गाडी से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक़ चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और हर वाहन को ओवरटेक करने की जल्दबाजी में हादसा हुआ है।

स्थानीय लोगों की मानें तो चालक स्कॉर्पियो गाडी को तेज गति से चला रहा था। आगे जजने वाली हर गाडी को ओवरटेक कर रहा था। गांव व कोतवाली मिर्जापुर के पास स्कूली बच्चों को ले जा रही स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने राहगीरों की मदद से गाडी में फंसे बच्चों बामुश्किल बाहर निकाला जिससे बच्चों की जान बच पाई। ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

