इमरान मसूद के घर पहुंचा जंजीरों में जकड़ा युवक, भगत सिंह पर दिए बयान पर उठाये सवाल, पुलिस ने लिया हिरसात में 

A young man arrived at Imran Masood's house in chains

सहारनपुर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के हालिया बयान को लेकर सहारनपुर जिले में विवाद जारी है। पिछले कई दिनों से विभिन्न संगठनों के लोग धरना-प्रदर्शन के जरिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को यह मामला तब और तूल पकड़ गया जब शामली निवासी विजय हिंदुस्तानी और उनके साथी अंबाला रोड स्थित सांसद के आवास पर पहुँचे। जहां उन्होंने इमरान मसूद के ब्यान को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथ में तिरंगा और आँखों में गुस्से के साथ, विजय ने नारे लगाते हुए कहा, “हम भगत सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।” आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय हिन्दुस्तानी को हिरासत में ले लिया।

A young man arrived at Imran Masood's house in chains

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना हमास से की थी। इमरान मसूद के ब्यान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते इमरान मसूद का यह ब्यान विवादों में घिर गया है। गुरूवार को शामली निवासी विजय हिन्दुस्तानी इमरान मसूद के आवास पर पहुँचा। विजय ने खुद को जंजीरों में जकड़ा हुआ था। इमरान मसूद के ब्यान के बाद पुलिस ने उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई हुई थी। जंजीरों से जकड़े विजय हिंदुस्तानी ने कहा कि वह सांसद से बस यह पूछना चाहते थे कि भगत सिंह की तुलना हमास से क्यों की गई। उनकी मौजूदगी के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विजय हिंदुस्तानी ने कहा, “सांसद इमरान मसूद ने शहीद भगत सिंह की तुलना आतंकवादी संगठन हमास से की।” यह सिर्फ़ शहीद के सम्मान पर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के सम्मान पर हमला है। भगत सिंह ने हँसते-हँसते फाँसी को गले लगा लिया था और आज उन्हें एक आतंकवादी संगठन से जोड़ना असहनीय है। विजय हिन्दुस्तानी ने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगने की माँग की और चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो देश भर के युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, “भगत सिंह हमारा गौरव हैं; उन्हें राजनीतिक बयानबाजी में घसीटना राष्ट्र का अपमान है।”

वहीं सांसद इमरान मसूद ने कहा “मेरे बयान को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मैंने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के बलिदान को नमन किया था। ऐसे व्यक्ति के लिए ‘माफ़ी’ शब्द बहुत छोटा है। तमाशा करके कोई भगत सिंह नहीं बन सकता।” सांसद ने कहा कि उन्होंने भगत सिंह की तुलना किसी संगठन से नहीं की, बल्कि वह फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की मानवीय नीति पर चर्चा कर रहे थे। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह हमारे सर का ताज हैं, हमें उन पर गर्व है। बेवजह तमाशा खड़ा किया जा रहा है।”हालाँकि सुबह से ही सांसद के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, इसलिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया और पकड़कर थाने ले गई। सांसद के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची, स्थिति को नियंत्रण में किया और विजय हिंदुस्तानी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts