सांप से खेलने की आदत ने ले ली किसान की जान, कोबरा के डसने से दर्दनाक मौत

A farmer's habit of playing with snakes claimed his life, He died a painful death from a cobra bite.

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना तीतरो इलाके के गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। खेत से लौट रहे 52 वर्षीय किसान रामकुमार को एक कोबरा ने डस लिया। खतरों से खेलने की उनकी आदत ने उसकी जान ले ली। जहरीले कोबरा ने उनके हाथ और जीभ पर डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक रामकुमार ने अपने खेत की झाड़ियों में एक काला कोबरा देखा। डरने के बजाय उसने साँप को पकड़ लिया और घर ले आए। हालांकि इसके लिए उनके परिवार और पड़ोसियों ने उन्हें बार-बार डाँटा लेकिन रामकुमार इसे बहादुरी की निशानी मानकर हँसी में टाल गए। वह कभी साँप को हवा में लहराते कभी अपने परिवार को डराते।

परिजनों ने बताया कि सांप से खेलते-खेलते जब रामकुमार ने साँप को अपने चेहरे के पास लाने की कोशिश की तो कोबरा झपट पड़ा और पहले उनके हाथ पर और फिर उनकी जीभ पर ज़हर उगल दिया। सांप बहुत जहरीला था तो जहरीले कोबरा के काटने का असर तेज़ी से फैला। कोबरा का जहर राजकुमार के शरीर में फैल ग़या। परिवार के लोगों ने कई जगहों पर इलाज करवाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बना लिया। जिसमें रामकुमार हाथ में काला कोबरा लिए बैठा दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, रामकुमार को बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक था। उसे पहले भी कई बार सांप डस चुके थे। लेकिन इस बार एक जहरीले कोबरा ने उसकी जान ले ली। उसने जो कोबरा पकड़ा था, वह बेहद जहरीला था। जहर उसके पूरे शरीर में तेजी से फैल गया, जिससे उसकी हालत तेजी से बिगड़ती गई। परिजनों ने स्थानीय उपाय किए और उसे सपेरों के पास भी ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बताया गया कि कोबरा बेहद जहरीला सांप था। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो परिजन उसे गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts