शर्मनाक: 2 साल की बेटी का यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर लिव-इन पार्टनर पर हमला और रेप

लखनऊ : महिगंवा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. आरोप है कि एक युवक ने अपनी दो साल बेटी के साथ अश्लील हरकत की और उसका वीडियो बना लिया. इस बात का विरोध करने पर लिव इन पार्टनर को मारा पीटा और उससे दुष्कर्म किया. पुलिस ने लिव इन पार्टनर की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

​इंस्पेक्टर महिगंवा आरके गुप्ता के मुताबिक मासूम की मां ने 2 दिसंबर को सरसवां निवासी रंजीत (39) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.​ आरोप है कि रंजीत अपनी ही दो साल की बेटी के साथ गलत हरकत करता है और अश्लील वीडियो बनाता है. विरोध करने पर उसे कमरे में बंद करके मारा पीटा और जबरन दुष्कर्म किया. रंजीत प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता है.

​इंस्पेक्टर महिगंवा आरके गुप्ता के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी रंजीत शिकायतकर्ता महिला के साथ लिव-इन पार्टनर में रहता है. आरोपी 2024 में इसी महिला से रेप के आरोप में जेल भेजा गया था. करीब दो महीने पहले जेल से छूटने के बाद दोनों फिर से संपर्क में आए और साथ रहने लगे थे. केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परसऊ मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts