ताजा जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और बेटी आज यानी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात की। वहीं खबर यह भी है कि पीएम मोदी भी उनसे मुलाकात करेंगे। हम बात कर रहे हैं विजय रूपाणी की, तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने जीवन में 1206 नंबर को बहुत लकी माना था। आज यही नंबर उनकी मौत बनकर आया।
आपको बता दें, विजय रूपाणी जिस घर में रहते हैं उसका नंबर भी 1206 है। वहीं उनकी पहली कार का नंबर भी 1206 है। इससे पहले उनके पास एक स्कूटर था, उसका नंबर भी 1206 था। शुरू से ही वह अपने जीवन में इस नंबर को काफी लकी मानते थे। उनके घर के बाहर आज भी उनकी पुरानी स्कूटर और कार देखी जा सकती है। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एक दिन यही लकी नंबर और तारीख उनकी मौत लेकर आएगी।
विमान हादसे के बाद गुजरात बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि की है। इसके बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी अपने सोशल मीडिया पर ‘X’ पोस्ट कर उन्हें याद किया।

