बता दें, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 में करीब 156 यात्री सवार थे। इस विमान ने शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन 20 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग कर दी गई। यह लैंडिंग भारतीय समयानुसार सुबह करीब 11:38 बजे हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह विमान उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही अंडमान सागर के आसपास चक्कर लगाने लगा। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के बाद अधिकारियों ने बताया कि विमान के अंदर कोई बम नहीं मिला।
इससे पहले लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हो गया था। विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। सिर्फ एक व्यक्ति बच गया। उसका इलाज चल रहा है। बता दें, गुरुवार दोपहर करीब 1:38 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया। इस विमान में राज्य के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान का पिछला हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस पर गिरा। इस हॉस्टल में कई मेडिकल छात्र मौजूद थे।
