अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत के 970 युवाओं की जोर आजमाइश, 670 युवाओं में मारी बाजी 

अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत के 970 युवाओं की जोर आजमाइश, 670 युवाओं में मारी बाजी 
सहारनपुर : सहारनपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को बागपत जिले की बड़ौत और खेकड़ा तहसील के 970 अभ्यर्थियों ने जोर आजमाइश की। कड़ी मेहनत और जोश के साथ मैदान में उतरे युवाओं में से 670 अभ्यर्थियों ने पहली शारीरिक परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों का सामना करना पड़ेगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। दौड़ में सफल रहने वाले युवाओं की शारीरिक माप, बीम, पुशअप समेत अन्य निर्धारित मानकों पर परीक्षा ली गई। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और इसके बाद चिकित्सा जांच से गुजरना होगा। अंतिम चयन निर्धारित मानकों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा।
अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत के 970 युवाओं की जोर आजमाइश, 670 युवाओं में मारी बाजी 
आपको बता दें कि सहारनपुर के डॉ भीम राव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सोमवार देर रात से ही सहारनपुर पहुंचने लगे थे। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने को देखते हुए स्टेडियम के अलावा रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और सीसीटीवी कैमरों के जरिए गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। बुधवार को बागपत तहसील के अभ्यर्थियों के साथ बिजनौर जिले की नगीना और चांदपुर तहसील के युवा अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होंगे। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए सहारनपुर में यह भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एआरओ मेरठ के अंतर्गत करीब 89 हजार युवाओं ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में हिस्सा लिया था। इनमें से 28,100 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन करीब 1,200 युवाओं की शारीरिक परीक्षा कराई जा रही है। सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली नौ सितंबर तक जारी रहेगी। सहारनपुर जिले के सामान्य ड्यूटी पद के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा एक सितंबर को आयोजित की जाएगी। सेना में भर्ती होने का सपना लेकर पहुंच रहे युवाओं में भर्ती रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts