सहारनपुर : सहारनपुर के थाना फतेहपुर इलाके में एक युवक को शादी करने से मना करना महंगा पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने न सिर्फ उसे कमरे में बंद कर दिया बल्कि उसके गले में चप्पलों की माला डालकर सबक सिखाया। इतना ही नहीं घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। वही पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है। आपको बता दें…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
नई कार्यकारिणी चयन हेतु राज्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित, बैठक में अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा
सहारनपुर : सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद इकाई सहारनपुर कार्यकारिणी की बैठक एकता सदन संघ भवन डिप्लोमा इंजी संघ भवन सहारनपुर में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की हुई बैठक में मण्डलीय अध्यक्ष श्री सुधीर ठाकुर एवं मण्डलीय मंत्री इं० मीनाक्ष श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यकारिणी चयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इसके उपरान्त शीध्र अधिवेशन कराने, समस्त घटक संघों से सदस्यों की सदस्य सूची उपलब्ध कराने एवं सभी संगठनों (घटक संघो) से वार्षिक अंशदान जमा करने पर…
Read MoreCM योगी ने जनता से घुसपैठियों से सावधान रहने की अपील की, ध्यान रखें कि इन बाहरी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में न आए
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के नाम एक लेटर जारी किया है, जिसमें लोगों को घुसपैठियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। लेटर में CM योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों से घुसपैठियों की पहचान करने की अपील की है। अगर कोई संदिग्ध दिखे, तो वे तुरंत सरकारी अधिकारियों को इसकी सूचना दें। अगर जांच में कोई घुसपैठिया मिलता है, तो सरकार उसे डिटेंशन सेंटर में रखेगी। सरकार ने हर जिले में डिटेंशन सेंटर खोलने का ऐलान किया है। सेंटर में रखे जाने के बाद सरकार…
Read Moreकफ सिरप तस्करी : नकली दस्तावेजों पर लिया ड्रग लाइसेंस लिया, 1 रुपये हर बोतल पर कमीशन लेकर की तस्करी
वाराणसी : वाराणसी पुलिस कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में लगातार खुलासे और गिरफ्तारियां कर रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी फर्म करोड़ों रुपये के कफ सिरप की गैर-कानूनी सप्लाई कर रही थी। शुभम जायसवाल ने दो दोस्तों की नकली फर्म का इस्तेमाल करके 7 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कफ सिरप बेचा। DCP गौरव बंसल ने बताया कि इस मामले में विशाल कुमार जायसवाल और बादल आर्य को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली कागज़ात का इस्तेमाल करके करोड़ों रुपये…
Read More‘वंदे मातरम सिर्फ गाने के लिए नहीं, इसे अमल में लाना चाहिए’, SP प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
दिल्ली : लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं सालगिरह पर बहस के दौरान, SP MP अखिलेश यादव ने कहा, “वंदे मातरम ने देश को एक किया और आज़ादी की लड़ाई में जान फूंकी… रूलिंग पार्टी हमेशा हर चीज़ पर कब्ज़ा करना चाहती है।” संसद के विंटर सेशन में कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में वंदे मातरम पर खास चर्चा शुरू की। PM ने कहा, “आज हम इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बन रहे हैं जब सदन में इस पर चर्चा हो रही है।” लोकसभा…
Read Moreसहारनपुर में SIR पर बोले अखिलेश यादव, नहीं पकड़ा गया कोई घुसपैठिया, बीजेपी के लोग राष्ट्रवादी कम राष्ट्र विवादी ज्यादा
सहारनपुर : रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहारनपुर में थे जहां अखिलेश यादव ने तीन शादी समारोह में शिरकत की और दुल्हे-दुल्हनों को आशीर्वाद दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए सपा प्रमुख ने न सिर्फ SIR पर सवाल खड़े किए बल्कि बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला किया। अखिलेश यादव ने SIR सर्वे को लेकर कहा कि SIR का काम ज्यादा से ज्यादा वोट बनने चाहिए। लेकिन यहां BJP सरकार वोट काटने का काम कर रही है। शासन प्रशासन चाहता है कि विपक्ष का वोट ज्यादा से ज्यादा काट दिया…
Read Moreनिगम क्लर्क के साथ हुई मारपीट के बाद हड़ताल पर निगम कर्मचारी, मेयर के खिलाफ कार्यवाई की कर रहे मांग, मेयर ने क्लर्क के खिलाफ कार्यवाई लिए लिखा पत्र
सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर के महापौर डॉ अजय सिंह द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यलय के क्लर्क का कॉलर पकड़ बाहर निकालने का मामला तूल पकड़ने लगा है। जहां निगम कर्मचारियों ने हड़ताल कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है वहीं महापौर अजय सिंह ने क्लर्क के खिलाफ कार्यवाई के लिए नगरायुक्त को पत्र लिखा है। मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में गड़बड़ियों को लेकर नगर निगम कमिश्नर को कड़ा लेटर भेजा है। इसमें क्लर्क को हटाने, रिकॉर्ड सील करने और पांच साल पुराने सर्टिफिकेट…
Read Moreमुस्लिम समाज में झूठी और गलत क़समों का चलन ख़तरनाक, झूठी कसमें खाना इस्लाम की बुनयादी तालीमात के खिलाफ : क़ारी इसहाक़ गोरा
सहारनपुर : जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने एक महत्वपूर्ण वीडियो संदेश जारी करते हुए मुस्लिम समाज में बढ़ती हुई एक गंभीर बुराई पर अपनी गहरी चिंता प्रकट की है। यह बुराई है अल्लाह के अलावा किसी और के नाम की क़सम खाना, जो मौलाना के अनुसार न केवल शरई तौर पर नाजायज़ है, बल्कि यह इंसानी समाज में सच्चाई और जिम्मेदारी की भावना को भी कमजोर करती है। अपने विस्तृत संदेश में मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि आज मुस्लिम…
Read Moreजन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र दफ्तर में मिली खामियां, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, क्लर्क का कॉलर पकड़ दफ्तर से बाहर खींचा
सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसके चलते जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यलय में फाइलों का ढेर लगा हुआ है। सुविधा शुल्क के बिना जन्म प्रमाण पत्र तो दूर मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं बनाया जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महापौर डॉ.अजय सिंह शुक्रवार को नगर निगम के जन्म और मृत्यु प्रमाण दफ्तर पहुँच गए। जहां उन्होंने निरिक्षण किया और प्रमाण पत्र बनवाने आये शहरवासियों से बात की। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र दफ्तर का माहौल उस वक्त गरमा गया जब महापौर…
Read Moreबिना बिल और रिकॉर्ड के VS फार्मा के संचालक ने 15,450 प्रतिबंधित कफ सिरप कर दिए सप्लाई
सहारनपुर : सहारनपुर जिले में बड़ी मात्रा में कोडीन वाले कफ सिरप बेचने का मामला सामने आया है। ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में पता चला कि VS फार्मा के संचालक ने बिना बिल या रिकॉर्ड के 15,450 कोडीन वाले कफ सिरप बेचे। ये सिरप गाजियाबाद से खरीदे गए थे। ड्रग इंस्पेक्टर ने बेहट थाने में FIR दर्ज कराई है। कोडीन वाले कफ सिरप को लेकर पूरे प्रदेश में जांच चल रही है। फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने 18 नवंबर, 2025 को…
Read More