देहरादून : उत्तराखंड में मानसून के अंतिम चरण के बीच मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब मौसमी बीमारियों के रूप में दिखाई देने लगा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 641 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 600 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस बीमारी से अब तक दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है।…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल न बनाओ’, किशाऊ बांध के विरोध में 20 गांवों के लोग सड़क पर
विकासनगर (देहरादून) : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। परियोजना के प्रस्तावित स्थल को लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के करीब 20 गांवों के ग्रामीणों ने क्वाणू गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम किया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि उनका विरोध बांध परियोजना से नहीं, बल्कि उसके लिए चुने गए स्थल और प्रभावित गांवों की जमीन व विरासत को बचाने…
Read Moreईडी के नोटिस पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती मामले में पूछताछ
देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के देहरादून कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके गले में उनकी मां की तस्वीर थी। रावत ने ED कार्यालय पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें करीब दो दिन पहले नोटिस मिला था और एजेंसी ने पूछताछ के लिए उपस्थित होने के साथ कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा…
Read Moreसैफई से जसवंतनगर तक सपा-कांग्रेस में बयानबाजी, शिवपाल बोले- कांग्रेस को नहीं मिलेगा एक भी वोट
इटावा : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर शीर्ष स्तर पर भले ही साथ चुनाव लड़ने के संकेत दिए जा रहे हों, लेकिन स्थानीय स्तर पर नेताओं के बयानों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। इटावा के जसवंतनगर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव की कांग्रेस को लेकर कथित टिप्पणी ने दोनों दलों के रिश्तों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस के समर्थन को लेकर सख्त बयान दिया। उनके हवाले…
Read Moreओवरटेक की होड़ में मौत का मोड़: भूसे से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खाई में पलटीं, दो की मौत
सहारनपुर : सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। रुड़की-पंचकूला मार्ग पर झबीरण कट के पास भूसे से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार कुछ लोग भूसे और वाहन के नीचे दब गए, जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव दनियालपुर नोजली…
Read Moreउम्र 59, हौसला 27 साल पुराना… आखिरकार मिला शिक्षक बनने का मुकाम
विजय कुमार शर्मा की कहानी: पढ़ाते-पढ़ाते खुद भी पढ़ते रहे, लंबी जिद के बाद बने टीजीटी संस्कृत शिक्षक बागपत : कहते हैं कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती, जरूरत होती है तो बस उन्हें हासिल करने की जिद और लगातार प्रयास करने की। बागपत के बिजवाड़ा गांव निवासी विजय कुमार शर्मा ने इस बात को अपनी जिंदगी में सच साबित कर दिया। करीब 27 वर्षों तक संघर्ष, इंतजार और लगातार मेहनत के बाद 59 वर्ष 8 माह की उम्र में उनका चयन टीजीटी संस्कृत शिक्षक के…
Read Moreचिलकाना में अवैध खनन पर कार्रवाई, बिना रॉयल्टी और ओवरलोड तीन डंपर सीज
सहारनपुर : अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए तीन डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को खनन सामग्री समेत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…
Read Moreदेवबंद में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, ठेकेदार की मौत; आज आनी थी भतीजी की बरात
सहारनपुर : देवबंद क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रोहना टोल प्लाजा के पास नीलगाय से बाइक टकराने से ठेकेदार इखलाक उर्फ काका (44) की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार मोबीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इखलाक अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे थे। शनिवार को घर में बरात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही हादसे की खबर ने परिवार को…
Read Moreबैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों को राहत, 26 सितंबर तक खाते में आएगी सितंबर की सैलरी-पेंशन
देहरादून : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर 2026 के वेतन और पेंशन का भुगतान निर्धारित समय से पहले करने का फैसला लिया है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर माह के वेतन और पेंशन का भुगतान 26 सितंबर तक सुनिश्चित किया जाए। दरअसल, देशभर में 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं और वित्तीय लेनदेन प्रभावित होने…
Read Moreपिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन चोटियों पर फहराया सफलता का परचम
पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की दुर्गम पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण कर जिले का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) संस्था के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने हाई एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के दौरान लद्दाख की तीन ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। उन्होंने 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से-1, 6,300 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो वेस्ट और 6,250 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो ईस्ट को फतह किया। आईस संस्था के अध्यक्ष विश्वदेव पांडेय वासू और सचिव जगदीश कलौनी ने बताया कि अभियान के…
Read More