बेटे ने सोते हुए पिता के घर से 20 लाख रुपये के गहने चुराए, पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी, साथी समेत आरोपी बेटा गिरफ्तार 

A son stole jewelry worth ₹20 lakh from his sleeping father's house
सहारनपुर : सहारनपुर जिले के थाना मंडी इलाके की पीर वाली गली में चोरी की घटना का अनोखा मामला सामने आया है। जहां बेटे ने ही अपने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पिता के गहरी नींद में सोते ही बेटे ने अपने ही घर में लाखो की चोरी कर डाली। चोर बेटे ने घर में रखी तिजोरी तोड़कर 20 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। परिजनों ने अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। लेकिन कुछ ही घंटो में पुलिस ने चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सऊद छत के रास्ते घर में घुसा। उसने पूरी प्लानिंग पहले से कर रखी थी। पिता के सो जाने के बाद, सऊद ने तिजोरी तोड़ी और सारे कीमती सोने-चांदी के गहने ले गया। चोरी के बाद सऊद ने अपने दोस्त मोइनुद्दीन को फोन किया। दोनों ने चोरी के गहने आपस में बांट लिए और भागने की कोशिश की। हालांकि, उनकी कोशिश नाकाम रही।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और सिर्फ 8 घंटे में केस सुलझा लिया। पुलिस ने बेटे सऊद और उसके दोस्त मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और उनसे चोरी के सारे गहने बरामद कर लिए। बेटे की इस हरकत से परिवार में हड़कंप मच गया है। सच जानने के बाद पिता हैरान रह गए। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts