Blog

“वह झूठे दावे करते हैं और फिर…” अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

Anurag Thakur

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “वोट चोरी” के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में, भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाना और अदालत से फटकार खाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि कभी ईवीएम पर सवाल उठाना तो कभी टूलकिट के सहारे भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाना उनकी आदत बन गई है। उन्होंने पूछा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद एक महीने के लिए चुनाव स्थगित करने से किस…

Read More

“अगली बार तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे,” अमित शाह ने एक दिन में शाहाबाद-मगध फतह किया

अगली बार तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे

बेगूसराय : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के रोहतास और बेगूसराय में हुंकार भरी। उन्होंने 20 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। एक तरफ उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा, तो दूसरी तरफ लालू यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला। डेहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान, अमित शाह ने घोषणा की कि भाजपा सहित एनडीए गठबंधन इस विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारी जीत हासिल करेगा। शाह ने कहा कि सभी दलों में चुनाव नेता जीतते हैं, जबकि भाजपा में हम…

Read More

उत्तराखंड में भूस्खलन से आधा दर्जन घर ध्वस्त, 12 लोग लापता बचाव अभियान जारी

Cloud burst late night in Sahasradhara

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में मूसलाधार बारिश के कारण बादल फटने से कम से कम 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार देर रात हुई अचानक बारिश के कारण नंदा नगर में भारी मलबा आ गया, जिससे छह इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने कहा कि नुकसान और हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमों को तैनात किया गया है, साथ ही मलबा हटाने और राहत कार्यों…

Read More

युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने मौके पर पहुच मामले की जांच शरू कर दी

रुड़की : हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र से एक अहम खबर सामने आई है। एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक कल देर रात खाना खाने के बाद घर से निकला था और सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलौर थाना क्षेत्र के मन्ना खेड़ी गांव…

Read More

मेरठ के सलावा कांड में बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से ढहाए गए आरोपियों के घर

Meerut Buldozer Action

मेरठ : सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गाँव में मछली पकड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने आरोपियों द्वारा नाले पर बनाए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया। हाल ही में सलावा गाँव में मछली पकड़ने को लेकर राजपूत और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया था। मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस…

Read More

सिध्दपीठ शाकम्भरी देवी में आया बाढ़ का पानी, श्रदालुओं ने भागकर बचाई जान, नवरात्रे की तैयारियां हुई ध्वस्त 

Flood In Shakambhari Devi

सहारनपुर : पहाड़ों में हुई बारिश का कहर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात में हुई बारिश के बाद शिवालिक की छोटी पहाड़ियों के बीच सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में बाढ़ आ गई। मंदिर परिसर में तेज बहाव के साथ आये पानी से माता के दर्शन करने आये श्रदालुओं में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते शाकम्भरी देवी की बरसाती नदी उफान पर आ गई। जिससे कई वाहन पानी में डूब गए जबकि श्रद्धालुओं ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान नवरात्र मेले की…

Read More

सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, क्वालिटी बार पर कब्जे के मामले में जमानत की मंजूर

Azam Khan

प्रयागराज : सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। रामपुर के मशहूर क्वालिटी बार पर कब्जे को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में फैसला आया है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए इलाहबाद हाई कोर्ट ने आजम खान की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यह मुकदमा 2021 में एक राजस्व निरीक्षक ने दायर कराया था। हाईकोर्ट से आजम खान को लगभग सभी मामलों में जमानत मिल गई है। अब जल्द ही उनकी रिहाई भी हो सकती है। आपको बता दें…

Read More

दिशा पटवानी के घर पर गोलीबारी करने वाले, दोनों बदमशों की हुई मुठभेड़ में मौत

नई दिल्ली/गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी रविंद्र और अरुण बुधवार, 17 सितंबर को गाजियाबाद के टेक्नो सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारे गए। यह कार्रवाई यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा इकाई और दिल्ली सीआई इकाई की संयुक्त टीम ने की। इससे पहले, 12 सितंबर, 2025 को तड़के लगभग 3:45 बजे अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर अंधाधुंध गोलीबारी की सनसनीखेज घटना हुई…

Read More

22.57 लाख के झंडे के मामले में दोनों पक्षों को नोटिस जारी, पक्षकार रखेंगे अपना पक्ष 

Saharanpur News

सहारनपुर : छुटमलपुर नगर पंचायत में कथित धोखाधड़ी के मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। दोनों पक्षों को शुक्रवार को दस्तावेजों के साथ कार्यालय में तलब किया गया है। एडीएम सलिल पटेल ने बताया कि नगर पंचायत के संबंध में पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसलिए, पूर्व में हुए विकास कार्यों के टेंडरों से संबंधित दस्तावेजों को भी जाँच के दायरे में शामिल किया जाएगा। जाँच जल्द से जल्द पूरी कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। कुछ दिन पहले…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, आरोप लगाया वो भारतीय लोकतंत्र को कर रहे “नष्ट”

Election Commission in connivance with BJP destroying democracy, Rahul Gandhi alleges massive 'vote theft'

नई दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला और उन पर उन लोगों को बचाने का आरोप लगाया जो भारतीय लोकतंत्र को “नष्ट” कर रहे हैं। कांग्रेस के इंदिरा भवन मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, गांधी ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें व्यवस्थित रूप से लाखों मतदाताओं को निशाना बना रही हैं और पूरे भारत में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटा रही हैं। लोकसभा में विपक्ष…

Read More