Blog

अंबाला में स्कूल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, निजी स्कूल द्वारा बनाई जा रही थी इमारत

अंबाला : नगर परिषद अंबाला की टीम ने आज अंबाला छावनी जीटी रोड के पास एक निजी स्कूल द्वारा बनाई जा रही इमारत पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एक ओर नगर परिषद इसे जायज़ बता रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है। साथ ही, स्कूल प्रशासन का आरोप है कि नगर परिषद ने बिना कोई नोटिस दिए यह कार्रवाई की है। दरअसल, अंबाला में आज नगर परिषद ने अवैध रूप से बन रहे एक निजी स्कूल की इमारत पर बुलडोजर…

Read More

बेटे ने माँ को दिलाई फाँसी की सजा, महिला ने प्रेमी के चक्कर में अपने तीन बच्चों को डुबोया था

बेटे ने माँ को दिलाई फाँसी की सजा, महिला ने प्रेमी के चक्कर में अपने तीन बच्चों को डुबोया था

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया में एक साल पहले हुई एक जघन्य घटना में अपने तीन बच्चों को डुबोने वाली माँ को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। पिछले साल 27 जून को जिले के फफूंद बरौआ गाँव की रहने वाली प्रियंका ने अपने तीन बेटों आदित्य, माधव और मंगल को सेंगुर नदी में डुबोकर मार डाला था। उस समय यह मामला पूरे प्रदेश में ज़ोरों पर चर्चा का विषय बना हुआ था। इस हत्याकांड को अंजाम देते हुए प्रियंका ने अपने चौथे बेटे सोनू को भी नदी…

Read More

छांगुर बाबा की आलीशन कोठी 80% ध्वस्त, बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म कबूल करवाता था,100 करोड़ की विदेशी फंडिंग का आरोप

बलारामपुर: जिले के उतरौला कस्बे से सटे मध्यपुर गांव में धर्मांतरण के आरोपों से घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उनके साथियों की अवैध संपत्तियों पर गुरुवार के दिन भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। 8 बुलडोजरों की मदद से लगातार ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। बता दें कि प्रशासन ने बाबा और उनके साथियों नीतू और नवीन रोहड़ की करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में फैली संपत्तियों पर नोटिस जारी किया था। जिसमें अवैध अतिक्रमण…

Read More

गृहमंत्री अमित शाह के अचानक संन्यास वाले बयान के क्या मायने निकाले जाएं ?

Amit Shah PC

दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह का नाम देश की राजनीति में न सिर्फ़ एक प्रभावशाली रणनीतिकार के रूप में, बल्कि भाजपा के ‘चाणक्य’ के रूप में भी स्थापित है। राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ़ एक व्यक्तित्व की नहीं, बल्कि एक विचारधारा, रणनीति और सत्ता के केंद्र की पहचान बन जाते हैं। अमित शाह ऐसा ही एक नाम हैं। ज़ाहिर है, गुजरात से दिल्ली तक मोदी की विजय यात्रा में उनका योगदान निर्णायक रहा है, चाहे संगठन विस्तार की बात हो या चुनावी चक्रव्यूह रचने की। साल…

Read More

विशाखापत्तनम ले जाकर किया बलात्कार, पंचायत के दबाव में करनी पड़ी शादी, अब दहेज़ ना मिलने पर घर निकाला

Raped in Visakhapatnam had to marry under pressure from panchayat, Now evicted from home for not getting dowry

सहारनपुर : थाना मिर्जापुर इलाके के गांव कासमपुर पाडली की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के पाँच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर विशाखापत्तनम ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया। मामला बढ़ा तो पंचायत के दबाव में जबरन शादी करा दी गई। अब ससुराल वाले दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर…

Read More

उत्तर प्रदेश में परिवर्तित वाहनों के नए HSRP के लिए FIR दर्ज कराने की ज़रूरत नहीं, वाहन स्वामियों को बड़ी राहत

No need to register FIR for new HSRP of converted vehicles in Uttar Pradesh

लखनऊ : परिवहन विभाग ने उन वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है जो अपने वाहन को कमर्शियल से प्राइवेट या प्राइवेट से कमर्शियल में परिवर्तित कराते हैं। पहले उन्हें बदली हुई नंबर प्लेट के लिए FIR दर्ज करानी होती थी। उस FIR को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। विभाग ने HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जारी करने वाली कंपनी को निर्देश दिया है कि जब वाहन परिवर्तित होकर RTO कार्यालय में पंजीकृत हो रहा है और उसकी श्रेणी बदल रही है, तो FIR की क्या ज़रूरत है? रूपांतरण के मामले…

Read More

राज्य मंत्री ने त्रिवेणी का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया, नोडल अधिकारी रामकेवल एवं जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया

UP Giverment Plantations

सहारनपुर : लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र, राधा विहार कॉलोनी नुमाइश कैंप में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) का पौधा रोपकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री, महापौर, विधायक सदर, नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, महानगर अध्यक्ष भाजपा, नगर आयुक्त एवं डीएफओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों एवं छात्र-छात्राओं को सहजन भंडारा के अंतर्गत सहजन के पौधे वितरित किए। ब्रजेश सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा…

Read More

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मंडलायुक्त ने पोर्टल लॉन्च किया, एक क्लिक पर मिलेगी सभी सुविधाओं की जानकारी

Divisional Commissioner launches portal for the convenience of Kanwar pilgrims

सहारनपुर : सहारनपुर जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा 2025 को सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से संपन्न कराने के लिए एक अनूठी पहल की है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिले के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए वेब पेज लिंक और क्यूआर कोड का उद्घाटन किया। पोर्टल के माध्यम से गूगल मैप्स के माध्यम से शौचालय, चिकित्सा शिविर, पेट्रोल पंप, ढाबे, पुलिस स्टेशन, रूट डायवर्जन, कांवड़…

Read More

वायरल बुखार से बचने के लिए कुछ सामान्य सावधानियां बरतना बहुत ज़रूरी है – डॉ अनिल जग्गनाथ

डॉ अनिल जगन्नाथ

सहारनपुर : मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाता है। यह अक्सर अचानक होता है और इसमें सर्दी, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और हल्का बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कुछ सावधानियों और घरेलू उपायों से हम इससे बच सकते हैं और इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं। वायरल बुखार से बचने के लिए कुछ सामान्य सावधानियां बरतना बहुत ज़रूरी है: अपने हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से धोएं, खासकर खाने से पहले और बाद में, या जब आप किसी सार्वजनिक…

Read More

मराठी भाषा को लेकर फिर विवाद, शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने एक केंटीन कर्मचारी की कर दी पिटाई

मराठी भाषा को लेकर फिर विवाद, शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने एक केंटीन कर्मचारी की कर दी पिटाई

महाराष्ट्र : शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक कैंटीन कर्मचारी की पिटाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो मंगलवार रात मुंबई के आकाशवाणी विधायक गेस्ट हाउस का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद खराब दाल परोसने को लेकर है। गेस्ट हाउस में ठहरे कई विधायकों ने खाने की खराब क्वालिटी की शिकायत की थी। जब वही खाना बुलढाणा विधायक गायकवाड़ को परोसा गया, तो वे भड़क गए। गायकवाड़ कैंटीन में आए और कर्मचारियों की पिटाई कर दी।…

Read More