नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सरकार से पूर्व में लगाई गई रोक को जारी रखते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कोर्ट ने पहले भी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था, लेकिन अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है। इसलिए खरीद-फरोख्त पर लगी रोक को…
Read MoreCategory: Featured
महेंद्र भट्ट फिर बनेंगे उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष, सीएम धामी के नेतृत्व में किया नामांकन
देहरादून : महेंद्र भट्ट फिर उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। दरअसल उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में महेंद्र भट्ट फिर निर्विरोध उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बन जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय महेंद्र भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उम्मीद है कि कल यानी मंगलवार 1 जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली सांगठनिक…
Read Moreसंपत्ति के लालच में भतीजों ने अपनी बुजुर्ग चाची की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या : कौशाम्बी न्यूज़
कौशाम्बी न्यूज़ : चरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में रिश्तों के कत्ल की खौफनाक वारदात हुई है। संपत्ति के लालच में भतीजों ने अपनी बुजुर्ग चाची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में सावित्री देवी (60) अकेली रहती थीं। सावित्री देवी के पति की पिछले साल मौत…
Read Moreलखनऊ में कपडा व्यपारी ने परिवार सहित दी जान , घर पर मिली लाश- लखनऊ न्यूज़
लखनऊ न्यूज़ : राजधानी लखनऊ के चौक थाना अंतर्गत असरफाबाद मोहल्ले में रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने रविवार देर रात अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। शोभित के भाई ने सोमवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपड़ा व्यापारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक शोभित रस्तोगी कपड़ा व्यापारी थे।…
Read Moreप्रयागराज न्यूज़ : प्रयागराज में बवाल के बाद 700 से अधिक अज्ञात लोगो पर मुकदमा 50 से अधिक हिरासत में
प्रयागराज न्यूज़ : प्रयागराज के करछना के भड़ेवरा में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने 60 को नामदज और 700 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. चौकी प्रभारी मुंडा कैलाश और इंस्पेक्टर करछना अनूप सरोज की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है. देर रात तक पुलिस की अपराधियों की तलाश में दबिश चलती रही, घटना के बाद…
Read Moreमाँ की दवाई लेने गए बच्चों की नदी में डूबने से मौत
साहनपुर: उत्तरप्रदेश के जनपद सहारनपुर का है जहां के बेहट क्षेत्र स्थित जैतपुर कलां गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा उस वक्त हुआ गांव के ही हसीब के दो बेटे आहद जिसकी उम्र 10 वर्ष और सोहेल जिसकी उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है दोनों अपनी मां की दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में उन्हें सहंश्रा नदी पर करनी थी जिसको पार करते समय अचानक तेज बहाव आ गया जिससे दोनों बच्चे अपना संतुलन खो बैठे। संतुलन खोने के चलते दोनो बच्चे…
Read Moreपूर्व मंत्री सुरेश राठौर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भाजपा ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित
देहरादून : उत्तराखंड भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कुछ दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके आचरण और पार्टी की छवि खराब करने के आरोपों पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। वहीं, आज भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आपको बता दें कि पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर…
Read Moreसेना में भर्ती का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने सीतापुर से पकड़ा
लखनऊ : यूपी एसटीएफ ने सेना में भर्ती का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी करने वाले आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को सीतापुर से गिरफ्तार किया है। टीम कई दिनों से आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। पकड़े गए आरोपी के पास से चार फर्जी नियुक्ति पत्र, सेना की वर्दी, मोबाइल, फर्जी मुहर, आधार कार्ड, कैंटीन कार्ड बरामद किया गया है। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ अवनेश्वर चंद श्रीवास्तव ने बताया कि काफी दिनों से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी…
Read Moreइटावा के यादव कथावाचक मामले में यूपी डीजीपी सख्त, पुलिस उपद्रवियों से कराएगी हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई
इटावा : इटावा के दादरपुर गांव में यादव कथावाचक से अभद्रता के मामले को लेकर भड़की हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने इटावा में जातीय तनाव के संदर्भ में नई कार्रवाई की है। घटना की शुरुआत 21 जून को दादरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव की जाति छिपाने के आरोप में जबरन सिर मुंडवाने से हुई थी। अफवाह फैलने पर प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें आगरा-कानपुर हाईवे पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई। डीजीपी ने कानपुर…
Read Moreमहिला ने बीजेपी विधायक के समलैंगिक सबंधों का किया दावा, 13 साल की बालिका के शोषण के भी आरोप, गंगोह की राजनीती में आया भूचाल
सहारनपुर : गंगोह से भाजपा विधायक कीरत चौधरी पर न सिर्फ नाबालिग के शोषण का सनसनीखेज आरोप लगा है बल्कि विधायक जी के समलैंगिक संबंध होने का भी दावा किया गया है। ये आरोप कोई विपक्षी दल नहीं बल्कि भाजपा की महिला नेता कोमल गुर्जर ने लगाए हैं। कोमल गुर्जर ने कहा कि जल्द ही समलैंगिक सबंधों के सबूत भी सबके सामने पेश करूंगी। कोमल गुर्जर ने बीजेपी विधायक पर परिवार और बहनों के खिलाफ झूठे मुकदमे और पुलिस से टॉर्चर करने के भी आरोप लगाए हैं। कोमल ने शुक्रवार को कस्बा गंगोह…
Read More