बहराइच: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट और मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बहराइच के दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। बहराइच के वन सरिता रिज़ॉर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया…
Read MoreCategory: राजनीति
उत्तराखंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड में रैली की अनुमति रद्द, कांग्रेस के सामने नई चुनौती
देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति कार्यक्रम से ठीक तीन दिन पहले रद्द कर दी गई है। इस फैसले के बाद कांग्रेस के सामने कम समय में नए आयोजन स्थल की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 8 जुलाई को जिला प्रशासन और नगर निगम से अनुमति मांगी थी। प्रशासन की…
Read Moreयूपी में सड़क क्रांति को नई रफ्तार: CM योगी और नितिन गडकरी ने की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, 1.94 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर फोकस
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सड़क और राजमार्ग नेटवर्क को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, नई योजनाओं, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियों…
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे एच.डी. रेवन्ना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट करेगा हाई कोर्ट के फैसले की समीक्षा
नई दिल्ली : जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के विधायक एच.डी. रेवन्ना की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई, जिसमें कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें रेवन्ना के खिलाफ एक महिला की कथित मर्यादा भंग करने (IPC धारा 354) का आरोप हटाया गया था। मामले की सुनवाई जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने की। अदालत ने रेवन्ना को नोटिस…
Read Moreदलित संगठनों पर मायावती का बड़ा हमला, बोलीं- बहुजन समाज को भड़काने की साजिश हो रही है
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल फर्जी दलित संगठनों के जरिए बहुजन समाज को गुमराह और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी इस तरह की राजनीति का हिस्सा नहीं बनेगी। ‘बीएसपी धरना-प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास नहीं करती’ मायावती ने अपने बयान में कहा कि बीएसपी दूसरी…
Read Moreसहारनपुर में राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का हमला, अनुमा आचार्य बोलीं- “भगवान राम सब देख रहे हैं”, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
सहारनपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सेवानिवृत्त विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने शनिवार को सहारनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चंदा गड़बड़ी के मुद्दे पर भाजपा और ट्रस्ट प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में यदि दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि “भगवान राम सब देख रहे हैं और सत्य एक न एक दिन सामने जरूर आएगा।” सहारनपुर कांग्रेस कार्यालय…
Read More‘देश में वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड बनने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए’, सांसद साक्षी महाराज का बयान
उन्नाव : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने देश में सनातन बोर्ड के गठन की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि भारत में वक्फ बोर्ड की व्यवस्था है, तो सनातन बोर्ड बनाए जाने पर भी किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी नीति तैयार करनी चाहिए जो पारदर्शी हो और सभी समुदायों के हितों का ध्यान रखे। उनका सुझाव था कि मंदिरों की आय हिंदू समाज के कल्याण में तथा मस्जिदों की आय मुस्लिम समाज के हित में खर्च की…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा
नई दिल्ली : अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दानपेटियों से कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस घटना को करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया। होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों श्रद्धालुओं के…
Read More‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो’, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन और अनियमितताओं के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद और लोक लेखा समिति (PAC) के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग उठाई है। अपने पत्र में वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए चढ़ावे में बड़े पैमाने पर चोरी,…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सहारनपुर में गरजे सांसद चंद्रशेखर, बोले- ‘भगवान राम के नाम पर सत्ता भी ली, अब चढ़ावे के पैसों पर भी सवाल’
सहारनपुर : नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को सहारनपुर में कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा अब उसी आस्था के नाम पर जुटाए गए चढ़ावे की धनराशि को लेकर उठ रहे सवालों से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है, जबकि छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण…
Read More