सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर चंद्रशेखर आजाद का तीखा हमला, बोले- आश्वासन के बावजूद अंधेरे में हुई कार्रवाई

Saharanpur police failed to stop MP Chandrashekhar from going to Meerut

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर प्रशासन की ओर से की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे तानाशाहीपूर्ण रवैया बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने रात में बातचीत के दौरान कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद शनिवार सुबह-सवेरे अंधेरे में मस्जिद को ढहा दिया गया।…

Read More

सहारनपुर मस्जिद विवाद पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव बोले- सौहार्द बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी

Akhilesh Yadav SP

लखनऊ : सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को सौहार्द बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने भी कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए इसे काला दिन बताया है। शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित एलपीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने…

Read More

मस्जिद पर आर-पार: मायावती का यूपी सरकार पर हमला, ध्वस्तीकरण अभियान तुरंत रोकने की मांग

BSP supremo Mayawati announced On her birthday

लखनऊ : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मस्जिदों को अवैध बताकर जल्दबाजी में कार्रवाई किए जाने पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार से ऐसे अभियानों को तत्काल रोकने और विवादों के समाधान के लिए दूसरे रास्ते तलाशने की मांग की है। मायावती ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सहारनपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मस्जिदों को अवैध घोषित कर ध्वस्त…

Read More

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर चला बुलडोजर, पांचों गेट सील कर कोर्ट के आदेश पर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण, शिकायत कर्ता विकास त्यागी ने बताई वजह

Rhetorical Attack on the Government

सहारनपुर : सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कर दी गई। कार्रवाई से पहले कलक्ट्रेट परिसर के पांचों गेट सील कर दिए गए और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सुरक्षा के लिए पीएसी और आरएएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने यह कार्रवाई जिला जज की अदालत के 2 सितंबर 2026 के आदेश के बाद शुरू की।…

Read More

सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर के बाद गरमाया विवाद, इमरान मसूद बोले- ‘आज हमारे लिए काला दिन’, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे

Imran Masood

सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध बताई गई मस्जिद को हटाए जाने के बाद विवाद अब राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले चुका है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे लेकर न सिर्फ जिला प्रशासन पर भड़ास निकाली बल्कि सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद के मामले में उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक लाभ-हानि के लिए नहीं बल्कि दस्तावेजों और कानूनी आधार पर होगी। इमरान मसूद ने साफ किया कि जरूरत पड़ने पर मामले को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा।…

Read More

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई, भारी फोर्स तैनात, विपक्ष नेता हाउस अरेस्ट

Mosque demolished on court orders

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला मुख्यालय परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब कार्रवाई के चरण में पहुंच गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अवैध मस्जिद के मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने शनिवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया।…

Read More

सहारनपुर में जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली, किसानों, युवाओं और गन्ने के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

सहारनपुर में जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली, किसानों, युवाओं और गन्ने के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

सहारनपुर : राष्ट्रीय लोकदल की ओर से गुरुवार को रामपुर मनिहारान क्षेत्र स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज मैदान में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पत्नी चारु चौधरी और बेटी सायरा के साथ पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। रैली में करीब सात से आठ हजार लोगों की भीड़ मौजूद रही, जबकि आसपास के जिलों से भी समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। तेज गर्मी…

Read More

सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना, बोले- सपा सरकार बनी तो 24 से 48 घंटे में होगा गन्ने का भुगतान

Akhilesh Yadav visit Saharanpur

सहारनपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। निजी विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचे। दिल्ली रोड पर सपा नेता कार्तिकेय राणा ने उनके काफिले का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित सपा राष्ट्रीय महसचिव चौधरी रुद्रसेन और चौधरी इंद्रसेन के आवास पहुंचे, जहां चौधरी परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव के सहारनपुर दौरे को छह सितंबर को होने वाली…

Read More

लखनऊ में सीएम योगी के खिलाफ मानहानि का परिवाद, मछली भोज विवाद में अजय राय ने कोर्ट का रुख किया

Defamation Case Against CM Yogi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मछली भोज को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। मंगलवार को अजय राय ने अपने अधिवक्ता संजीव पांडेय के माध्यम से जनपद न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया। मामला अयोध्या में पिछले दिनों हुए मछली भोज से जुड़ा है। सावन माह में आयोजित बताए जा रहे इस भोज को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Read More

गोरखपुर में चंद्रशेखर आजाद का तंज- ‘स्पेन’ नाम रखने से नहीं बदलेंगी जमीनी हकीकत, योगी सरकार से पूछा- माफिया गायब तो दिनदहाड़े हत्याएं कैसे?

MP Chandrashekhar in Gorakhpur

गोरखपुर : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था से लेकर शहर की सफाई, जलभराव, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था तक को लेकर सरकार पर तीखे सवाल खड़े किए। गोरखपुर को ‘स्पेन’ बनाए जाने के दावे पर तंज कसते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से जमीनी हालात नहीं बदलते। सांसद ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि पहले नेपाल ऐसा देश था, जहां बिना पासपोर्ट के जा सकते थे, लेकिन अब गोरखपुर को यहां…

Read More