लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों से समझाई रिश्वतखोरी की परिभाषा, अब हथकड़ी पहन जाना पड़ा जेल

Legal action is being taken by the anti-corruption team.

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सहारनपुर की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने श्रम विभाग के एक रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को हजारों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसके बेटे, जो लेबर कार्ड धारक था, की कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और लेबर कार्ड के अनुसार मृतक के परिवार को बीमा राशि का लाभ देने के एवज में लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि जैसे पैसे वैसा काम। आपको बता…

Read More

रोड़वेज बस में मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार, कस्बे में घुमाकर मंगवाई माफ़ी 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा पीर में बस स्टैंड पर रविवार रात बदमाशों ने एक रोडवेज बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ की और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 8 बजे की है। सहारनपुर से गंगोह जा रही रोडवेज बस (UP 87 T1734) अंबेहटा बस स्टैंड पर रुकी थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ड्राइवर संजय चौधरी और कंडक्टर के साथ मारपीट…

Read More

बाइक के साइलेंसर से तेज़ आवाज़ का विरोध करने पर युवक पर तलवार से हमला, जमकर पथराव

Saharanpur News

सहारनपुर : थाना नकुड़ क्षेत्र के गाँव रनियाला दयालपुर में रविवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर न सिर्फ़ कहासुनी हुई, बल्कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया और दूसरे युवक ने पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण नाम का युवक बाइक से साइलेंसर हटाकर गलियों में तेज़ आवाज़ के साथ बाइक चलाता रहता है, जब अंशुल ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने तलवार से हमला कर दिया। अचानक…

Read More

सहारनपुर में गूगल मैप ने फिर भटकाया, तालाब में उतर गई मंदिर जा रहे युवकों की कार, बमुश्किल बची जान 

Google Map again misled in Saharanpur, Car of the youths going to the temple landed in the pond

सहारनपुर : सहारनपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें गूगल मैप की मदद से चल रही एक कार रास्ता भटककर तालाब में गिर गई। कार में सवार मेरठ विश्वविद्यालय के चार छात्रों ने बमुश्किल खिड़कियों को खोलकर बाहर कूदना पड़ा। जिससे युवको की जान बच पाई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ। लेकिन इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मेरठ विश्वविद्यालय के छात्र नेता सूर्या ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों आदित्य, वरुण और अंशुल के…

Read More

हत्या के आरोप में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, अब्दुल कादिर और सलमान पर चार लाख रुपये का जुर्माना

सहारनपुर : अदालत ने हत्या के एक मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने चिलकाना निवासी अब्दुल कादिर और सलमान पर चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वादी सलीम ने चिलकाना थाने में अब्दुल कादिर और सलमान पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने तहरीर में कहा था कि दोनों ने उसके बेटे शोएब पर तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद चिलकाना थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के बाद मुकदमा अदालत में दाखिल किया…

Read More

ग्राम प्रधान के मकान पर गरजे बुलडोजर, स्कूल की जमीन पर बना मकान किया ध्वस्त 

Bulldozers roared on the house of the village head

सहारनपुर : थाना नानौता इलाके में शनिवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाई की है। सीएम बाबा के बुलडोजर नानौता देहात के ग्राम प्रधान नीरज राणा के मकान पर चलाये गए। प्रशासन ने यह बुलडोजर कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की है। ग्राम प्रधान ने यह मकान प्राथमिक विद्यालय की ज़मीन पर कब्जा करके बनवाया हुआ था। इस कार्यवाई से पुरे गांव में हड़कम्प की स्तिथि बनी रही और मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आपको बता दें कि ग्राम प्रधान नीरज राणा ने कई साल पहले नानौता गाँव में प्राथमिक…

Read More

सहारनपुर में बोलीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोबाइल और सोशल मीडिया बन रहे पारिवारिक विवादों का कारण

Vijaya Rahatkar

सहारनपुर : सहारनपुर पहुँची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने डीएम-एसएसपी और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज उन्हें 30 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज़्यादातर पारिवारिक विवाद की हैं। उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं की बात सुनी और एसएसपी व ज़िलाधिकारी से बात करके उनकी शिकायतों का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सुलझाने में…

Read More

बरसाती नदियाँ उफान पर, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर

Rainy rivers are in spate School children

सहारनपुर : उत्तर भारत के तमाम इलाकों में 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश मुसीबत बनी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यही हाल सहारनपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ लगातार हो रही बारिश से बरसाती नदियाँ उफान पर हैं। जिससे सैकड़ों गाँवों का संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर स्कूल-कॉलेज जाने को मजबूर हैं। थाना बिहारीगढ़ से…

Read More

फर्जी कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था ऑनलाइन ठगी का धंधा, अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी में 11 आरोपी गिरफ्तार, 4 युवतियां भी शामिल

They used to send virus infected POP UP messages on computer systems

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने घंटाघर स्थित होटल रिडक्शन में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 4 युवतियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त 14 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप चार्जर, 5 हेडफोन और 4900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए सभी लोग दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के…

Read More