सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर को एक ओर अनोखी सौगात मिलने जा रही है। महानगर में आईएसबीटी की तर्ज पर बस अड्डा बनने जा रहा है। जिसके डिज़ाइन की पहली झलक सामने आई है। बस अड्डे के निर्माण पर 31.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल जिले में कोई स्थायी बस अड्डा नहीं है। स्मार्ट सिटी में रोडवेज बसों का संचालन रेलवे रोड, दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी और…
Read MoreCategory: सहारनपुर
सीएम योगी ने सहारनपुर में कहा, “डबल इंजन सरकार कार नहीं, बुलेट ट्रेन है”, पिछली सरकारों में इस क्षेत्र से पलायन और निराशा व्याप्त थी
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुरवासियों को बधाई दी और कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार भैंसागाड़ी की नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की गति…
Read Moreसहारनपुर में सीएम योगी ने गोगा म्हाड़ी के किये दर्शन, 381 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
सहारनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुँचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से कार द्वारा सीधे सर्किट हाउस पहुँचे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सीधे सर्किट हाउस पहुँचे जहाँ उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पहुँचे जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सरोवर…
Read Moreसोमवार को सहारनपुर आएंगे सीएम योगी, तीर्थ स्थल गोगा महाड़ी के करेंगे दर्शन, यह रहेगा कार्यक्रम
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही मंडल संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रदेश सरकार में मंत्रियों के साथ पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है वहीं जिला प्रशासन ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम योगी प्रमुख धार्मिक स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे और म्हाड़ी प्रांगण में बनाये गए अमृत सरोवर का उद्धघाटन करेंगे।…
Read Moreसोमवार को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वागत की तैयारियों में जुटा प्रशासन
सहारनपुर : जिला प्रशासन और नगर निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 4 अगस्त के संभावित दौरे की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। डीएम और नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ गोगा म्हाड़ी और जनमंच सभागार का निरीक्षण किया। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन में जहाँ गहमा-गहमी का माहौल है, वहीं पार्टी नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपू गिरि, सीडीओ सुमित…
Read Moreमुस्लिम युवक ने किया धर्म परिवर्तन, दानिश से बना शिव राणा, बोले – “पूर्वज सनातनी थे, अब की घर वापसी”
सहारनपुर : सहारनपुर ज़िले के सरसावा स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में शुक्रवार को एक मुस्लिम युवक द्वारा स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। युवक ने मंत्रोच्चार, हवन-पूजा और शुद्धिकरण की प्रक्रिया के साथ हिंदू धर्म अपनाया। अब उसकी पहचान ‘शिव राणा’ के रूप में होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल और हिन्दुओं संगठनों के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। आपको बता दें कि मुस्लिम युवक दानिश ने सरसावा के बनखंडी महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के बाद हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया और अपना नाम शिव…
Read Moreदारुल उलूम समय-समय पर महिलाओं के प्रति सख्त रुख अपनाता रहा है, कई मुद्दों पर फतवे जारी करता रहा है
देवबंद : महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के अलावा, दारुल उलूम कई अहम मुद्दों पर चर्चा में रहा है। फतवों और इस्लामी शिक्षा के लिए दुनिया भर में मशहूर दारुल उलूम समय-समय पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देता रहा है। इनमें पुरुषों द्वारा महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाना, शादी समारोहों में पर्दा करना आदि शामिल हैं। दारुल उलूम पहले भी महिलाओं को संस्थान में प्रवेश की अनुमति देने के लिए चर्चा में रहा है। इसके अलावा, दारुल उलूम महिलाओं से जुड़े अपने फतवों के लिए दुनिया…
Read MoreA फॉर अखिलेश…D फॉर डिंपल यादव… M फॉर मुलायम सिंह, सपा नेता ने घर में खोली PDA पाठशाला
सहारनपुर : समाजवादी पार्टी के एक नेता इन दिनों अपनी नई गतिविधियों के कारण चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में, समाजवादी पार्टी के एक नेता ने अपने घर में PDA पाठशाला खोली है, जिसमें वे बच्चों को A फॉर एप्पल, A फॉर अखिलेश यादव, B फॉर डॉ. भीमराव अंबेडकर, C फॉर चौधरी चरण सिंह और D फॉर डिंपल यादव पढ़ाते नज़र आ रहे हैं। नेताजी का तर्क है कि जहाँ उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार स्कूल बंद कर रही है, वहीं वे PDA पाठशाला खोलकर पिछड़े, दलित और…
Read Moreऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पाँच करोड़ की ठगी, कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : ऑनलाइन ट्रेडिंग और मल्टीलेवल मार्केटिंग के नाम पर पाँच करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि फॉरेक्स और प्रूडेंट एकेडमी के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठे गए। इस मामले में कुतुबशेर पुलिस ने दंपत्ति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गुरुद्वारा रोड निवासी पीड़ित गौरव सचदेवा ने बताया कि करीब तीन साल पहले कुरुक्षेत्र निवासी अमित कश्यप ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर अपने ऑफिस बुलाया था। उसने 10,500 रुपये फीस ली…
Read Moreहनीट्रैप के जरिये नाम करवा ली जमीन, युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो की धमकी देकर कर रहे थे बलैकमेल
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने हनीट्रैप के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एक युवती के जरिये न सिर्फ लोगों को प्रेम जाल में फंसा लेते बल्कि मौका मिलते ही उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मास्टर माइंड फरार है। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक़ गिरोह के सदस्यों ने पहले एक युवती के सहारे युवक को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे सुनसान जगह पर बुलाकर उसका वीडियो बना लिया।…
Read More