नवरात्र मेले से पहले शाकुंभरी में लगाए विवादित पोस्टर, बजरंग दल ने की मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग

Controversial Posters Put Up in Shakumbhari Ahead of Navratri Fair

सहारनपुर : सहारनपुर के सिद्धपीठ माँ शाकुंभरी देवी मंदिर में 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि मेला शुरू होने जा रहा है। हर साल नवरात्रि पर्व में यहां देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी सक्रिय है और हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। नवरात्रि शुरू होने से ठीक पहले शाकम्भरी देवी मेले को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार को हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शाकुंभरी क्षेत्र में विवादित पोस्टर लगाए…

Read More

मुरादाबाद से पकड़ा गया सहारनपुर का रहने वाला आतंकी, ISIS के लिए जासूसी करता था 19 वर्षीय छात्र

Saharanpur News Suspect Linked to ISIS Module Arrested

सहारनपुर : यूपी ATS को मुरादाबाद में बड़ी सफ़लता हाथ लगी है। ATS ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े BDS के 19 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया छात्र महानगर सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके के मानकमऊ का रहने वाला हारीश अली है। BDS का छात्र मुरादाबाद में रहकर न सिर्फ डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था बल्कि आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल के लिए काम करता था। ATS को युवक के पास आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबूत भी हाथ लगे…

Read More

मरीज़ बनकर लखनऊ के चिनहट CHC में लाइन में लगे बृजेश पाठक, गंदगी के ढेर देखकर भड़के डिप्टी सीएम 

Posing as a patient Brijesh Pathak stood in line at the Chinhat CHC in Lucknow

लखनऊ : सोमवार को डिप्टी CM बृजेश पाठक ने चिनहट कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचे जहां वे मरीजों की लाइन में लगे और मरीजों से स्वास्थ्य संबधी जानकारी ली। उन्होंने खराब साफ-सफाई, वार्डों की जर्जर हालत और आम लापरवाही को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनरल वार्ड में कई बिस्तरों पर चादरें न होने और अस्पताल परिसर के अंदर गंदगी देखकर गहरी नाराज़गी जताई। डिप्टी CM ने ज़िम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने और सफाई एजेंसी का एक हफ़्ते का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।…

Read More

तेज हवा में गिरा टीन शैड के नीचे दबने से दो की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Two Dead After Being Trapped Under Collapsed Tin Shed During Strong Winds, Police Send Bodies for Post-mortem

सहारनपुर : रविवार रात बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं  का कहर देखने को मिला। सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके में नकुड़ रोड पर देर रात हवा में टीन सेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में टीन सेड के नीचे दबने से मोटरसाइकिल सवार दब गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान गांव भाटपुरा के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी और गांव नवादा निवासी रामकेश सैनी के रूप में हुई है। दोनों लोग उत्तराखंड में…

Read More

हाईवे पर तेज़ रफ़्तार कार ट्रक से टकराई, पानीपत निवासी दो दोस्तों की मौत तीन गंभीर घायल

Speeding Car Collides with Truck on Highway, Two Friends from Panipat Dead, Three Seriously Injured

सहारनपुर : ननौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गंग नहर पुल के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब हरियाणा से हरिद्वार जा रहे युवकों की क्रेटा कार ट्रक से टकरा गई। थाना नानौता इलाके में हुए हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में न मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस…

Read More

पत्नी की हत्या कर अपने दामाद को फोन कर कहा “मैंने तुम्हारी सास को मार डाला” और फरार हो गया क़ातिल पति

पत्नी की हत्या कर अपने दामाद को फोन कर कहा "मैंने तुम्हारी सास को मार डाला" और फरार हो गया क़ातिल पति

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारन इलाके के मोहल्ला महल में सनसनी वारदात सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने न सिर्फ अपनी पत्नी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी बल्कि खुद अपने दामाद को फोन करके हत्या की जानकारी देकर फरार हो गया। क़ातिल पति ने फोन पर दामाद को बताया कि “मैंने तुम्हारी सास को मार डाला”। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा मृतका का शव चारपाई प़डा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी…

Read More

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा करने वाला आयुष बघेल गिरफ्तार, Telegram फैलाई पेपर लीक की अफवाहें

UP STF Lucknow Ayush Baghel Arrested by UP STF, Sudhanshu Shekhar Deputy SP Lucknow, Police Recruitment Exam Paper Leak, Fraudster Ayush Baghel Arrested

आगरा : UP STF ने आयुष बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक ऐसे गिरोह का सक्रिय सदस्य था जिसने Telegram के ज़रिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने का दावा किया था। आरोपी आयुष बघेल को आगरा के न्यू आगरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इंजीनियर्स कॉलोनी इलाके से पकड़ा गया। Telegram चैनलों के ज़रिए अफवाहें फैलाने और गोपनीयता भंग करने के संबंध में 11 और 12 मार्च को लखनऊ के हुसैनगंज पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था। STF…

Read More

शाकंभरी देवी में चल रही योजनाओं का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश 

CM Yogi is visiting Saharanpur, CM Yogi's Visit to Saharanpur, Siddhapeeth Shakumbhari Devi, CM Yogi News, Chief Minister Yogi Adityanath

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को सहारनपुर के सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी पहुंचे। जहां उन्होंने माँ शाकम्भरी देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की कुशलता की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चल रही पर्यटन योजनाओं के साथ सेतु निगम (ब्रिज कॉर्पोरेशन) द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने निर्माणाधीन 75 करोड़ की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री…

Read More

‘सामाजिक परिवर्तन दिवस’ पर बोले राहुल गांधी, “अगर नेहरूजी जीवित होते, तो कांशीरामजी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते”

Social Change Day

लखनऊ : लखनऊ में ‘सामाजिक परिवर्तन दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांशीराम के योगदान को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से पालन किया होता, तो कांशीराम कभी भी इतनी प्रमुखता हासिल नहीं कर पाते। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वहां, उन्होंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘सामाजिक परिवर्तन दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया—यह कार्यक्रम कांशीराम की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने कहा…

Read More

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर सांप्रदायिक नारे लिखने की दो आरोपी युवतियों समेत तीन गिरफ्तार, जानिये क्या लिखा था विवादित स्लोगन ?

Three arrested including two young women for writing communal slogans on the Delhi-Dehradun National Highway, Find out what the controversial slogans said.

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर सांप्रदायिक नारे लिखने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विवादित स्लोगन लिखने के आरोप में दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पकडे गई युवतियों और युवक तीनों ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” जैसे नारे लिखे थे। जिसका वीडियो भी सामने आया था। हैरत की…

Read More