हाईवे पर तेज़ रफ़्तार कार ट्रक से टकराई, पानीपत निवासी दो दोस्तों की मौत तीन गंभीर घायल

Speeding Car Collides with Truck on Highway, Two Friends from Panipat Dead, Three Seriously Injured
सहारनपुर : ननौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गंग नहर पुल के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब हरियाणा से हरिद्वार जा रहे युवकों की क्रेटा कार ट्रक से टकरा गई। थाना नानौता इलाके में हुए हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में न मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जाँच में जुटी है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
आपको बता दें कि हरियाणा के जिला पानीपत से जनक गार्डन और बत्रा कॉलोनी निवासी पाँच युवक राधेश्याम, जनरैल सिंह, पवन, जसमेर कादियान, और दीपक हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी क्रेटा कार थाना नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गंग नहर पुल के पास पहुंची तो उनकी कार सामने जा रहे ट्रक से टकरा गई और भीषण सड़क हादसा हो गया। जिससे दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन दोस्तों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे में मारे गए दोनों लोगों की पहचान 27 वर्षीय राधेश्याम और 25 वर्षीय जरनैल सिंह के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और अंदर बैठे पाँचों युवकों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फ़रार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को CHC नानौता में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राधेश्याम और जरनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद ज़िला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन ननौता पुलिस थाने पहुँचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने अभी तक इस घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts