सहारनपुर में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई थार, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

Saharanpur Road Accident, Recent Road Accident, Hindi News, Saharanpur News,

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार तड़के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना नागल क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पांच युवक आगरा के रहने वाले थे और मसूरी घूमने के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू…

Read More

कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर अजय राय का विराम, बोले- पिंडरा से ही लड़ूंगा चुनाव, भाजपा को उखाड़ना लक्ष्य

State Congress President Ajay Rai

वाराणसी : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव पिंडरा सीट से लड़ेंगे। नवरात्र की सप्तमी पर माता रानी के दर्शन-पूजन के साथ उन्होंने अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों की शुरुआत की। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस उनका परिवार है और राहुल गांधी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह कायम रखेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए…

Read More

मुरादाबाद में ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा के शासन में था ‘वन जिला, वन माफिया’ का राज

मुरादाबाद में ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा के शासन में था ‘वन जिला, वन माफिया’ का राज

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल के अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में गुंडई और अराजकता को बढ़ावा मिला, जबकि भाजपा सरकार विकास और कानून…

Read More

देवबंद में चाकूबाजी से 36 वर्षीय सुमित की मौत, आरोपी राहुल हिरासत में

देवबंद में चाकूबाजी से 36 वर्षीय सुमित की मौत, आरोपी राहुल हिरासत में

सहारनपुर : जिले के देवबंद कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में शनिवार सुबह चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। बस्ती में हुए हमले में 36 वर्षीय सुमित की मौत हो गई। आरोप है कि मोहल्ले के ही राहुल ने सुमित पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल सुमित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवबंद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में…

Read More

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, नेपाल तक तलाश तेज

Shiva Sharma murder mystery

लखनऊ : राजधानी के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अदालत ने मामले की मुख्य आरोपी बताई जा रही मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। हजरतगंज पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए अदालत में अर्जी दी थी। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में नेपाल सीमा के आसपास दबिश दे रही है। उनकी संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए बहराइच पुलिस और नेपाल की संबंधित एजेंसियों…

Read More

90.59 लाख की साइबर ठगी से जुड़ी स्कोडा कार दो साल से थाने में खड़ी, 25 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्ट्रेशन

Skoda Car of Shraddha Dubey

सहारनपुर : डॉक्टर से 90.59 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बरामद की गई लग्जरी स्कोडा कार करीब दो साल से सहारनपुर साइबर क्राइम थाने में खड़ी है। दिल्ली नंबर की इस कार का पंजीकरण 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में आरोपी बताई गई हैं और फरार चल रही हैं। पुलिस ने दिसंबर 2024 में साइबर ठगी के मामले की जांच के दौरान कार को कब्जे में लेकर सीज किया…

Read More

पति की हत्या के मामले में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा, सांप के काटने की रची थी साजिश

Latest on the Amit murder case

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों ने कथित तौर पर अमित की हत्या करने के बाद मामले को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की साजिश रची थी। शुरुआती तौर पर परिवार के लोगों को भी यही लगा कि अमित की मौत सांप के डसने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पुलिस जांच में सामने…

Read More

रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू पर FIR के बाद बरेली में हलचल, संभावित कार्रवाई पर नजर

Rekha Arya Controversy, Girdhari Lal Sahu, Bankhandi Nath Temple, Bareilly Baradari, Bareilly News,

बरेली : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला बरेली तक चर्चा का विषय बन गया है। इस घटनाक्रम के बीच उत्तराखंड पुलिस की संभावित कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, बरेली पुलिस के मुताबिक, अभी तक उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया है। गिरधारी लाल साहू बरेली में साहू समाज के प्रमुख लोगों में गिने जाते हैं। वह बनखंडी नाथ मंदिर के संरक्षक भी हैं और मंदिर परिसर…

Read More

पंचायत चुनाव पर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- आयोग की रिपोर्ट आते ही शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

Om Prakash Rajbhar on Panchayat Elections

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पिछड़ा वर्ग समर्पित आयोग की रिपोर्ट आने और आरक्षण का निर्धारण होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। राजभर ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव के मामले में वह सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे। लखनऊ…

Read More

मुजफ्फरनगर में वेब सीरीज देखकर बनाया नकली नोट छापने का प्लान, 5.26 लाख की जाली करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार

Muzaffarnagar Police uncovers the gang

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, एक वेब सीरीज देखने के बाद तीन युवकों ने जल्द अमीर बनने के इरादे से नकली नोट छापने का काम शुरू कर दिया। गिरोह के तीन सदस्यों को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 26 हजार रुपये के नकली नोट और नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी मुजफ्फरनगर सूरज कुमार…

Read More