सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में अचानक उफनी बरसाती नदी, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

Flood at Siddhapeeth Shakambhari Devi

सहारनपुर : बेहट तहसील क्षेत्र की शिवालिक पहाड़ियों में स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के सामने से होकर गुजरने वाली बरसाती नदी में अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया। देखते ही देखते नदी उफान पर पहुंच गई। अचानक आए पानी और तेज बहाव को देखकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी श्रद्धालु की जान नहीं गई और न ही किसी तरह के नुकसान की सूचना है। बताया गया…

Read More

20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद, 10% कमीशन पर बाजार में खपाने का खुलासा; सहारनपुर में नए नेटवर्क की जांच

Fake Currency in Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों से जुड़े मामले की जांच के बीच अब नकली सिक्कों का मामला सामने आने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। नगर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 रुपये के नकली सिक्के बाजार में चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के नकली सिक्के बरामद हुए हैं। शुरुआती पूछताछ में नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए कमीशन का सिस्टम सामने आया…

Read More

लखनऊ में BJP कोर कमेटी की बैठक, सेवा संकल्प अभियान से लेकर 2027 चुनाव तक रणनीति पर मंथन

BJP Core Group Meeting in Lucknow

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन तेज कर दिया है। इसी क्रम में लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस…

Read More

यूपी में जमीन के काम होंगे आसान, खतौनी की नकल से लेकर बंटवारे तक ऑनलाइन; योगी सरकार ने शुरू किए 3 नए पोर्टल

How to Get UP Khatauni

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जमीन से जुड़े कामों के लिए लोगों को अब राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। योगी सरकार ने नामांतरण, भूमि विभाजन, खतौनी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र जैसी सेवाओं को और सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने शुक्रवार को धारा 116 पोर्टल, ईडब्ल्यूएस पोर्टल और सरलीकृत खतौनी की शुरुआत की। इन डिजिटल सुविधाओं के जरिए आवेदन से लेकर मामले के निस्तारण तक की प्रक्रिया को…

Read More

दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से किया इनकार, बोली- फोटो वाला युवक नहीं आया; निकाह से पहले मचा हंगामा

Groom's photo changed

सहारनपुर : सहारनपुर में निकाह से ठीक पहले एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से इनकार करते हुए शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि रिश्ता तय करते समय उसे जिस युवक की तस्वीर दिखाई गई थी, बारात में उसकी जगह कोई दूसरा युवक दूल्हा बनकर पहुंचा है। मामला कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक बरातघर का है। विवाद के बाद निकाह रोक दिया गया और पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक,…

Read More

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट की दखल, 6.41 करोड़ की वसूली पर अंतरिम रोक

Electricity Connection for the Disputed Mosque in Saharanpur

प्रयागराज/सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवादित मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने मस्जिद कमेटी से 6.41 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति वसूली के सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कमेटी ने प्रशासन की कार्रवाई और…

Read More

शामली में खेतों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन से मचा हड़कंप, किसानों को नलकूपों की रेकी का डर

Suspicious Drone Spotted in Shamli

शामली : थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव गोहरपुर के जंगल में गुरुवार सुबह खेतों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन उड़ता दिखाई देने से किसानों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने ड्रोन को काफी देर तक आसमान में उड़ते देखा। क्षेत्र में बड़ी संख्या में नलकूप होने के कारण किसानों ने आशंका जताई कि कोई शातिर व्यक्ति ड्रोन के माध्यम से नलकूपों की रेकी कर रहा हो सकता है। हालांकि, ड्रोन के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ…

Read More

बिजली चोरी की जांच में बड़ी लापरवाही, उन्नाव में विजिलेंस टीम ने नहीं की FIR; 10.90 लाख की संभावित राजस्व हानि

Vigilance Team Embroiled in Electricity Theft Case

आटा चक्की में बिजली चोरी के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप, चार विजिलेंस कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश उन्नाव : बिजली चोरी रोकने के लिए गठित विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली पर एक गंभीर सवाल खड़ा हुआ है। सिधौली स्थित एक आटा चक्की में 22 जुलाई को की गई चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। बाद में विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों ने विजिलेंस टीम की रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए। मामले में विभाग…

Read More

सहारनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमे की नमाज, पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस

सहारनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमे की नमाज, पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस

कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जामा मस्जिद समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस-पीएसी तैनात; ड्रोन से भी हुई निगरानी सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सहारनपुर पुलिस और प्रशासन की बड़ी परीक्षा थी। प्रशासन को आशंका थी कि मस्जिद प्रकरण के बाद नमाज के दौरान या उसके बाद विरोध-प्रदर्शन अथवा तनाव की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए शहर और जिले के संवेदनशील इलाकों में पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए…

Read More

बुलंदशहर में कार्यक्रम की अनुमति से लेकर अस्पतालों तक, अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला; बोले- चुनाव घोषित होते ही भाजपा हार मान लेगी

Akhilesh on Kanpur DM and CMO controversy

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। बुलंदशहर में सपा के प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलने, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, बाढ़, गन्ना किसानों और प्रदूषण समेत कई मुद्दों पर उन्होंने सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही भाजपा अपनी हार स्वीकार कर लेगी और सपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बुलंदशहर में कार्यक्रम की अनुमति को…

Read More